1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मैनेज करना चाहते हैं डायबिटीज तो आज से ही रूटीन में शामिल कर लें ये 4 योगासन

मैनेज करना चाहते हैं डायबिटीज तो आज से ही रूटीन में शामिल कर लें ये 4 योगासन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 03, 2024 07:26 am IST,  Updated : Aug 03, 2024 07:33 am IST

अगर आपको भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी है तो आपको योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। आइए ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जो डायबिटीज को मैनेज करने में असरदार साबित हो सकते हैं।

Yoga Asanas for Diabetes Management- India TV Hindi
Yoga Asanas for Diabetes Management Image Source : FREEPIK

डायबिटीज भले ही लाइलाज बीमारी है लेकिन इस साइलेंट किलर बीमारी को काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को अक्सर अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को हेल्दी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी इस बीमारी का शिकार हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आचार्य श्री बालकृष्ण द्वारा बताए गए कुछ योगासन आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

  1. सर्वांगासन- डायबिटीज को मैनेज करने के लिए सर्वांगासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आसन की मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप जितनी देर तक सर्वांगासन कर रहे हैं, उतनी ही देर तक आपको शवासन भी करना चाहिए।

  2. उत्तानपादासन- उत्तानपादासन न केवल आपकी डायबिटीज को मैनेज करने में बल्कि आपके मोटापे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इस आसन की प्रैक्टिस कर आप अपनी गट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। 

  3. हलासन- अगर आप चाहें तो हलासन को अपने डेली रूटीन में शामिल करके भी ब्लड शुगर लेवल पर काबू पा सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक डायबिटीज को मैनेज करने के लिए हलासन का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। 

  4. नौकासन- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज को मैनेज करने के लिए नौकासन भी एक अच्छा आसन साबित हो सकता है। उत्तानपादासन की तरह इस आसन को भी आपकी हार्ट और लंग्स हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

सस्ते में मिल जाने वाला ये ड्राई फ्रूट, रग-रग में भर देगा पोषण, दूर कर सकता है कई बीमारियां

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है अमरूद, जानें औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के कमाल के फायदे

बिल्कुल भी नहीं करते हैं एक्सरसाइज? कम हो सकती है आपकी उम्र, जानें सेहत के लिए क्यों जरूरी है योग करना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।