1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज, सिर्फ एक सप्ताह में पाएं किडनी स्टोन से छुटकारा

पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें रामबाण इलाज, सिर्फ एक सप्ताह में पाएं किडनी स्टोन से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2020 10:54 am IST,  Updated : Sep 28, 2020 11:39 am IST

अगर आपको पथरी की समस्या हैं तो अधिक से अधिक पानी का सेवन करे। इसके साथ ही स्वामी रामदेव से जानिए कुछ योगासन और आयुर्वेदिक उपाय।

खराब लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और कम पानी पीने के कारण अधिकतर लोगों को पथरी की समस्या का सामान करना पड़ता है।  कई बार किडनी स्टोन में असहनीय दर्द भी होता है। जिसे कई लोग दवाओं के सेवन या फिर सर्जरी ने निकलवा देते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग है जो इन चीजों के बजाय घरेलू नुस्खे पर काफी विश्वास रखते हैं। अगर आपको पथरी की समस्या हैं तो अधिक से अधिक पानी का सेवन करे जिससे कि यूरीन के साथ पथरी शरीर से बाहर निकल जाए। इसके साथ ही स्वामी रामदेव से जानिए कुछ योगासन और आयुर्वेदिक उपाय। जिन्हें अपनाकर आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

शरीर में जब कैल्शियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो पथरी बन जाती है। जिनसे समय पर पहचान लिया जाए तो आप असहनीय दर्द से खुद को आसानी से बचा सकते हैं। 

डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट से कोसों दूर रखेंगे ये योगासन, स्वामी रामदेव से जानिए हेल्दी किडनी के लिए घरेलू नुस्खे

किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के योगासन

योगमुद्रासन

  • साइनस और माइग्रेन से छुटकारा 
  • पेट और दिल के लिए लाभकारी
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • डायबिटीज को रोकने में सहायक

भुजंगासन

  • मोटापा दूर करने में कारगर
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनाता है
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मेटाबॉलिज्म सुधरता है
  • किडनी की पथरी से दिलाए निजात 
  • फेफड़ों और हार्ट की नसों के ब्लॉकेज खोलने में भी मदद मिलती है

थायराइड को कंट्रोल करने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगा साइड इफेक्ट

पश्चिमोत्तानासन

  • रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिंचाव लाता है
  • पाचन अंगों की कार्यक्षमता सही करता है
  • हाई बीपी में असरदार
  • तनाव को कम करता है
  • मोटापा कम करता है 

कपालभाति

कपालभाति को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें। अब दोनों नथुना से गहरी सांस भीतर की ओर लें।  अब सांस को बाहर की तरफ छोड़ दें।  इस बात का ध्यान रहे कि सांस को बल पूर्वक बाहर निकालना है और आराम से भीतर लेना है। इस तरह से कम से कम 20 बार ऐसा करें। 

डायबिटीज के मरीज डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

अनुलोम-विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 15 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं।

कई औषधीय गुणों से भरपूर है छोटा सा दिखने वाला आंवला, डायबिटीज कंट्रोल करने के अलावा इन बीमारियों में भी कारगर

किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय

कुलथी की दाल
कुलथी की दाल किडनी से पथरी निकालने में काफी कारगर हो सकती है। इसके लिए कुलथी की दाल को रात को भिगोकर रख दें। जिससे कि यह आसानी से गल जाए। सुबह इसमें हींग डालकर अच्छी तरह से पका लें। इसके साथ ही सेंधा नमक डालकर सेवन करे। इसे खाने से 1 सप्ताह में पथरी से निजात मिल जाएगा।

गोखरू
गोखरू का पानी किडनी स्टोन से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकता है। इसके लिए गोखरू को उबाल  लें। इसके बाद इसे छानकर इसके पानी का सेवन करे। 

मुंह में पड़े छाले के कारण नहीं खा पा रहे हैं कुछ तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी राहत

पत्थरचट्टा का पौधा
पत्थरचट्टा का पौधा आसानी से कही पर भी मिल जाता है। जिसका सेवन करके आप आसानी से किडनी के स्टोन से निजात पा सकते हैं। इसके लिए पत्थर चट्टा का एक पत्ता लें और उसमें मिश्री के कुछ दाने के साथ पीस लें। इसके बाद इसका सेवन कर लें। 

रोजाना मूली का सेवन करने से सर्दी-जुकाम सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर, जानिए खाने का सही समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।