1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना के नए वेरिएंट से इम्यूनिटी को खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स, हार्ट और किडनी को कैसे रखें हेल्दी

कोरोना के नए वेरिएंट से इम्यूनिटी को खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स, हार्ट और किडनी को कैसे रखें हेल्दी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2021 09:40 am IST,  Updated : May 18, 2021 04:00 pm IST

कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि स्ट्रांग इम्यूनिटी से आप कोरोना से आसानी से बच सकते हैं, लेकिन अब बहरूपिया कोरोना उसी इम्यूनिटी को हमारा दुश्मन बना रहा है। जिसके कारण ऑर्गन फैल रहे हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट इम्यूनिटी को खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स, हार्ट, किडनी को कैसे रखें हेल्- India TV Hindi
कोरोना के नए वेरिएंट इम्यूनिटी को खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए लंग्स, हार्ट, किडनी को कैसे रखें हेल्दी  Image Source : INDIA TV

कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि स्ट्रांग इम्यूनिटी  से आप कोरोना से आसानी से बच सकते हैं। लेकिन अब बहरूपिया कोरोना उसी इम्यूनिटी को हमारा दुश्मन बना रहा है। जिसके कारण ऑर्गन फैल रहे हैं। 

दरअसल सेल्स के अंदर साइटोकाइन नाम का प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के अंदर किसी भी तरह के वायरस आने पर यह तेजी से काम करता है। लेकिन कोरोना के कारण  साइटोकाइन का तूफान तेजी से उठता है जिसके कारण फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही हार्ट अटैक तक आ सकता है। इसके साथ ही साइटोकाइन अधिक बढ़ने से शरीर में खून का थक्का जमने लगता है। यह सभी चीजें हार्ट अटैक, लंग्स फेल आदि का कारण बनता है। 

छाती में जमे कफ की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

साइटोकाइन को कंट्रोल करने के साथ इम्यूनिटी को सही रखने के लिए योग काफी कारगर है। जानिए ऐसे कौन से योगासन और प्राणायाम है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। 

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए योगासन

सर्वांगासन

  • बच्चों की मेमोरी शार्प होती है
  • IQ लेवल बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायरॉयड ग्लैंड को एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है
  • शुद्ध रक्त दिल तक पहुंचता है

कोरोना रिकवरी के बाद सिरदर्द की समस्या, स्वामी रामदेव से जानें इंफेक्शन के बीच कैसे मिटेगी माइग्रेन की समस्या

हलासन

इस आसन से दिमाग शांत होता है 
थाइराइड की बीमारी ठीक होती है 
स्ट्रेस और थकान मिटाता है
रीढ़ की हड्डी और कंधों में खिंचाव आता है 
डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है 
डायजेशन में सुधार आता है 

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है 
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, किडनी भी रहेगी हेल्दी

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

यौगिक जॉगिंग

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है 

वृक्षासन

  • बच्चों की बढ़ती है एकाग्रता
  • पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  • सीने को चौड़ा और मजबूत करता है
  • शरीर को लचीला बनाने में कारगर
  • बच्चों का कद बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों के शरीर में संतुलन बढ़ता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है
  • आंख और नाक स्वस्थ होते हैं

ताड़ासन

  • गठिया में बेहद कारगर
  • दिल की बीमारी में कारगर आसन
  • शरीर को लचीला बनाता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है

तिर्यक ताड़ासन

  • किडनी की हर समस्या से दिलाए छुटकारा
  • हाइट बढ़ाने में फायदेमंद
  • रीढ़ की हड्डी की मालिश होती है
  • वजन कम करने में करे मदद
  • घुटने और पीठ दर्द में फायदेमंद
  • पैर, जांघ, घुटनों को करें मजबूत
  • शरीर के हर दर्द से दिलाए छुटकारा
  • कब्ज की समस्या दूर करें 

गोमुखासन 

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी

भुजंगासन 

  • दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
  • मजबूत लंग्स से सर्दी की बीमारी नहीं होती है।
  • पेट से जुड़े रोगों में कारगर है।
  • मोटापा कम करने में मदद करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
  • आसन से लंग्स मजबूत होते हैं। 

पादहस्तासन 

  • अस्थमा की बीमारी में बहुत कारगर
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
  • सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है
  • हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं 
  • पेट की चर्बी कम होती है
  • पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
  • सिर मे रक्त संचार बढ़ता है
  • सिर दर्द, अनिद्रा से छुटकारा
  • पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

मर्कटासन 

  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  • फेफड़ों के लिए अच्छा योगासन
  • पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • सर्वाइकल ,पेट दर्द, गैस्ट्रिक, कमर दर्द में फायदेमंद
  • गुर्दे, अग्नाशय, लिवर सक्रिय होते हैं

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज ठीक होती है 

कटिचक्रासन

  • कमर, रीढ़ की मसल्स मजबूत बनती हैं। 
  • त्वचा में चमक आती है। 
  • सीने को चौड़ा करता है। 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है। 
  • पेट की चर्बी कम करता है। 
  • मोटापा कम करने में मददगार है। 
  • बच्चों का दिमाग तेज करता है।  

उद्राकर आसन

  • कब्ज में कारगर
  • पेट संबंधी समस्याओं से दिलाए निजात 
  • रीढ़ की हड्डी के लिए कारगर
  • शरीर को लचीला बनाए

मंडूकासन

  • डायजेशन से जुड़े साइड इफेक्ट दूर करता है। 
  • फैटी लिवर की समस्या दूर करता है। 
  • ब्लड शुगर को कम करने में कारगर। 
  • लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है।
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है।
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है। 

शशकासन

  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद। 
  • तनाव और चिंता दूर होती है।
  • क्रोध और चिड़चिड़ापन दूर होता है।
  • मोटापा कम करने में मददगार है।
  • लिवर और किडनी के रोग दूर होते हैं। 

स्थित कोणासन

  • पाचन प्रणाली को रखे ठीक
  • वजन कम करने में मददगार
  • मांसपेशियों में करे खिंचाव
  • जोड़ों के दर्द में लाभकारी
  • जांघ और कंधों को बनाए मजबूत
  • पाचन प्रणाली ठीक रहती है
  • एसिडिटी से छुटकारा मिलता है

चक्की आसन

  • अच्‍छी नींद में फायदेमंद
  • पेट कम करने में मददगार 
  • पीठ की अच्‍छी एक्‍सरसाइज
  • तनाव कम करने में कारगर
  • जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थायराइड में लाभकारी

पश्चिमोत्तासन

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  • डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  • सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  • मोटापा कम करने में मददगार 

शलभासन

  • फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  • एसिडिटी में फायदेमंद

इम्यूनिटी बूस्ट करने और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए करें ये प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।