1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट से खुद को कैसे बचाएं, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी फिट रखने का रामबाण इलाज

डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट से खुद को कैसे बचाएं, स्वामी रामदेव से जानिए किडनी फिट रखने का रामबाण इलाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 06, 2020 09:30 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 09:10 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार नियमित रूप से कुछ योगासन, प्राणायाम, घरेलू उपाय और एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबाकर आसानी से आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं।

किडनी शरीर के अतिरिक्त पानी के साथ बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इस समय खराब लाइफस्टाइल औरर खानपान के कारण कम उम्र में ही किडनी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो आगे चल किडनी फेल होने का कारण बन जाता है। स्वामी  रामदेव के अनुसार  किडनी फेल होने से पहले कुछ लक्षण नजर आते हैं जिन्हें पहचान कर आसानी से आप सही समय में इस समस्या से निजात पा सकते हैं। नियमित रूप से कुछ योगासन, प्राणायाम, घरेलू उपाय और एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स को दबाकर आसानी से आप किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। जानिए इनके बारे में विस्तार से । 

किडनी खराब होने के लक्षण

  • ब्लड यूरिया बढ़ जाना।
  • क्रेटिनन बढ़ जाता है। 
  • यूरिन वाली जगह में दर्द
  • चेहरा मटमैला हो जाता है यानी स्किन का ग्लो खत्म हो जाना।
  • आंखों के नीचे सूजन होना।
  • शरीर में सूजन
  • ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होना।
  • पैरों में सूजन।
  • थकान अधिक होना।
  • किडनी में स्टोन हो जाना।
  • किडनी में प्रोटीन एल्बुमिन बढ़ जाना।
  • यूरीन का रंग गहरा होना।
  • स्किन, आंखों का रंग पीला होना। 
  • पैरों और टखनों में सूजन।
  • पेट में दर्द और सूजन।
  • पीठ में दर्द और ऐंठन की समस्या।
  • यूरीन के रास्ते कभी-कभी खून आना।
  • यूरीन के दौरान जलन और दर्द।

सिर दर्द और दांतों के दर्द को छूमंतर कर देगा ये आयुर्वेदिक तेल, जानिए घर पर इसे कैसे बनाएं 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए करें ये प्राणायाम

भस्त्रिका-  इस प्राणायाम को करने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का ठीक ढंग से प्रवाह होता है। जिससे आपको डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिल जाएगा। इसे 1 मिनट से शुरू करके करीब 3 मिनट तक करें।

कपालभाति- इस प्राणायाम को करने से  पैंक्रियाज के बीटा सेल्स दोबारा एक्टिव हो जाते हैं। जिससे तेजी से इंसुलिन बनने लगता है। इसके अलावा इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। रेस्पिरेटरी सिस्टम मजबूत होता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलता है।

भ्रामरी- इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद करते हैं। मुंह को बंदकर 'ऊं' का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को  5 से 7 बार जरूर करना चाहिए।  5 मिनट में ही बॉडी रिचार्ज करें। अनिद्रा, क्रोध और चिंता को करें कम। शरीर की प्रणशक्ति बढाएं।

अनुलोम विलोम- सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने से क्रोनिक डिजीज, तनाव, डिप्रेशन, हार्ट के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों की प्रणाली को भी ठीक  रखता है। इसे 10 से 15 मिनट करें। 

चश्मे से हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा, घर पर बनाएं ये मैजिकल आई ड्रॉप

किडनी को हेल्दी रखने के लिए करें ये योगासन

मंडूकासन- इस आसन को करने से आपकी किडनी और लिवर संबंधी हर समस्या से निजात मिलेगा। इसे 5-10 मिनट करें। मधुमेह, कोललाइटिस को कम करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद। 

शशकासन- लिवर और किडनी को हेल्दी रखने के साथ ही हाथों और कंधों को मजबूत रखता है। इसके अलावा पाचन क्रिया को सही रखें।  

योग मुद्रासन- इस आसन को करने से आपको एक सप्ताह के अंदर ही लिवर फंक्शन टेस्ट नॉर्मल हो जाएगा। इसके साथ ही लिवर सिरोसिस आदि समस्यओं से निजात मिलेगा। 

वक्रासन- इस आसन को करने से आपको किडनी और लिवर संबंधी हर समस्या से निजात मिलेगा। इसे रोजाना आधा से 1 मिनट करें। 

अर्ध मत्स्येन्द्रासन-  इस आसन को करने से आपकी किडनी और लिवर स्वस्थ रहेगा। इस आसन को करने से छाती में फैलाव आता है जिससे फेफड़ो को ऑक्सीजन सही मात्रा में मिल जाती है। आपकी रीढ़ मजबूत होती है। इसके अलावा किडनी, लीवर को रखें हेल्दी। 

गौमुखासन- किडनी को स्वस्थ्य रखें। इसके साथ ही यह अंगुलियों के जोड़ों और कलाइयों को मजबूत करता है, छाती और पीठ की मांसपेशियों को सुदृढ़ करते हुए कंधों और कूल्हों की गतिशीलता को बढ़ाता है।

पवनमुक्तासन- इस आसन को करने से  हार्ट हैल्दी रहता है। जिससे दिल संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा रीड़ की हड्डी को मजबूत रखें, जांघों, पेट और कूल्हों को वसा मुक्त रखें।

 
उत्तानपादासन-  किडनी- लिवर को करें सक्रिय, गर्दन की मांसपेशियों की खिंचाव करता है। तनाव डिप्रेशन से निजात दिलाता है। 

त्राटक क्रिया करने से एक्रागता बढ़ने के साथ मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ, स्वामी रामदेव से जानिए इसे करने की सिंपल विधि 

नौकासन- बदहजमी से निजात दिलाता है।कमर और पेट सुडौल बनता है। इसके साथ ही किडनी और लिवर को हेल्दी रखता है।   

 

भुजंगासन- तनाव, चिंता, कमर के निचला दर्द से मिलेगा निजात। फेफड़ों, पीठ दर्द को करें दूर। रीढ़ की हड्डी को करें मजबूत। 

किडनी को फिट रखने के लिए घरेलू उपाय

  • जौ का दलिया, आटा या फिर काढ़ा का सेवन करें।
  • जौ का पानी पिएं।
  • सुबह-सुबह खाली पेट 1-2 मूली खाएं।
  • सर्वकल्प क्वाथ
  • भूमि आंवला का सेवन करें

किडनी में स्टोन हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • कुल्थी की दाल
  • अधिक से अधिक पानी पिएं
  • जौ की रोटी का सेवन करें।
  • सुबह-सुबह मूली का सेवन करें।
  • पत्थर चट्टा के पत्ते फायदेमंद।
  • टमाटर और बैगन न खाएं।
  • तेल और घी का सेवन कम करें।
  • लौकी का जूस और सब्जी खाएं।

लिवर और किडनी को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ 5 मिनट दबाएं ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स , तुरंत मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।