कोरोना, ठंड और पॉल्यूशन का एक साथ अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को दुरुस्त रखने का शानदार सॉल्यूशन
कोरोना, ठंड और पॉल्यूशन का एक साथ अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को दुरुस्त रखने का शानदार सॉल्यूशन
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 07, 2020 09:33 am IST,
Updated : Nov 07, 2020 02:20 pm IST
स्वामी रामदेव के अनुसार ठंड के साथ प्रदूषण से बचने के लिए फेफड़ों को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हैं। ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है। फेफड़ों को बलवान बनाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपाय।
सेहतमंद रहने के लिए खुली हवा में सांस लेना बहुत ही जरूरी है। जिससे कि आपके शरीर में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुंचे और आपके फेफड़े ठीक ढंग काम करें। लेकिन आज के समय में बढ़ते प्रदूषण के साथ तेजी से पराली जलाई जा रही हैं। जिसके कारण उत्तर भारत का तापमान तेजी से गिरता जा रहा है। इसके साथ ही तेजी से ठंड से भी दस्तक दे दी है। वहीं कोरोना एक बार फिर अपने पांव पसारता जा रहा है। ठंड में कोरोना और प्रदूषण का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में फेफड़ों का खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। एम्स के डॉक्टर गुलेरिया के अनुसार ठंड के मौसम में कोरोना को लेकर आपके द्वारा की गई लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती हैं।
स्वामी रामदेव के अनुसार ठंड के साथ प्रदूषण से बचने के लिए फेफड़ों को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हैं। ऐसे में योग आपकी मदद कर सकता है। फेफड़ों को बलवान बनाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, प्राणायाम और आयुर्वेदिक उपाय।
Image Source : INDIA TVकोरोना, ठंड और पॉल्यूशन का एक साथ अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को दुरुस्त रखने का शानदार सॉल्यूशन
वक्रासन
पेट की कई बीमारियों में फायदेमंद
पैंन्क्रियांज में इंसुलिन बढाए
पाचन क्रिया को करे सही
पेट के लिए फायदेमंद
गोमुखासन
रीढ़ की हड्डी को बनाए मजबूत
शरीर को लचकदार बनाए
थकान और तनाव को करे कम
फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाए
पीठ, बांहो को बनाए मजबूत
Image Source : INDIA TVकोरोना, ठंड और पॉल्यूशन का एक साथ अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए फेफड़ों को दुरुस्त रखने का शानदार सॉल्यूशन
फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए प्राणायाम
भस्त्रिका
कपालभाति
भ्रामरी
उज्जायी
अनुलोम-विलोम
फेफड़ों संबंधी हर बीमारी के लिए औषधियां
श्वासारि, त्रिकुटा, शीतोपलादि तीनों को 20 ग्राम और 5 ग्राम अदरक का भस्म और 2-3 ग्राम स्वर्ण बसंत को अच्छा से मिलाकर दिन में 3 बार खिलाएं। इससे कफ, अस्थमा, निमोनिया, लंग्स फाइब्रोसिस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही फेफड़ें भी हो जाएंगे मजबूत।
श्वासारि क्वाथ दिन एक बार जरूर पिलाएं।
लक्ष्मी विलास और संजीवनी खाने से फायदा
श्वासारि वटी की 1-1 गोली सुबह शाम।
दूध में हल्दी, शीलाजीत और च्यवनप्राश का सेवन करे। इससे आपके फेफड़े मजबूत होगा।
फेफड़ों को मजबूत करने के साथ अस्थमा आदि से छुटकारा पाने के लिए मुलेठी, काली मिर्च, लौंग को सेंक कर, तुलसी के पत्ते, मिश्री, दालचीनी चबा लें।