1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. YOGA TIPS: बदलते मौसम में फिर बढ़ा डेंगू और वायरल का प्रकोप, स्वामी रामदेव से जानिए स्वस्थ रहने के नुस्खे

YOGA TIPS: बदलते मौसम में फिर बढ़ा डेंगू और वायरल का प्रकोप, स्वामी रामदेव से जानिए स्वस्थ रहने के नुस्खे

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 11, 2022 09:12 am IST,  Updated : Oct 11, 2022 10:02 am IST

YOGA TIPS: बेमौसम बरसात ने सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। देश में तेजी से डेंगू के केस बढ़ते नजर आ रहे हैं। परेशानी से बचने के लिए स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक और यौगिक उपचार....

YOGA TIPS- India TV Hindi
YOGA TIPS Image Source : FREEPIK AND TWITTER

YOGA TIPS: आज कल घर हो... ऑफिस हो... या फिर मार्केट... हर तरफ से एक कॉमन आवाज सुनाई देती है... वो आवाज है- खांसने और छींकने की.. जो एहसास कराती है कि मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम का सेहत पर असर पड़ने लगा है। खबरें आ रही हैं कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, तो वहीं मैदानी इलाकों में लगातार चार दिन से बारिश हो रही है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक बेमौसम बरसात ने परेशानी बढ़ा दी है। 

वैसे इसकी वजह से टेम्परेचर में भी बदलाव नजर आने लगा है..अचानक से ठंड महसूस होने लगी है। जाहिर है बदलते टेम्परेचर का असर सेहत से लेकर हमारे-आपके आसपास भी दिखने लगा है। मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। तो वहीं नाक, गले और लंग्स का इंफेक्शन, वायरल बुखार हर घर की कहानी बन गए है। हां लेकिन सेहत को लेकर जो सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है.. वो है डेंगू-चिकनगुनिया... दिल्ली में डेंगू पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़कर 1 हज़ार के आंकड़े को पार कर गया है। 

वैसे डेंगू से इमरजेंसी सिचुएशन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं है, कमोबेश पूरे मैदानी इलाकों में डेंगू-चिकनगुनिया का प्रकोप है। प्लेटलेट्स कम होने पर लोग हॉस्पिटल आ रहे हैं। जबकि ज्यादातर लोग शुरुआती लक्षणों को पहचान कर घर में ही इलाज करवा रहे हैं। वैसे बेहतर यही है कि लक्षणों को समझिए- तेज बुखार.. पेटदर्द-बदन दर्द.. चक्कर आना.. शरीर में चकत्ते.. नाक और मुंह से खून आने जैसा कुछ भी नजर आ रहा हो.. महसूस कर रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कीजिए। 

अगर डेंगू और मौसमी इंफेक्शन से बचना है। तो आप भी हल्के गर्म कपड़े निकाल लें। और आईसक्रीम-कोल्डड्रिंक से तौबा कर लीजिए। सारांश में कहें तो- डेंगू समेत तमाम सीजनल प्रॉब्लम्स से बचने के दो ही तरीके हैं- इम्यूनिटी को फौलादी बनाना और खुद को अंदर-बाहर से गर्म रखना और ये सब योग-आयुर्वेद के जरिए आसानी से किया जा सकता है। 

बदला मौसम, बिगड़ी सेहत 

  1. खांसी
  2. छींक
  3. जुकाम
  4. नाक-गले में इंफेक्शन
  5. लंग्स में इंफेक्शन
  6. वायरल फीवर
  7. डेंगू-चिकनगुनिया 

डेंगू का बढ़ा प्रकोप, टूटा 4 साल का रिकॉर्ड 

डेंगू केस-    650         358        266        341        937

साल -      2018       2019      2020      2021      2022

डेंगू के 68% मरीज बच्चे

दिल्ली में 250 हॉट स्पॉट

इन बातों का रखें ख्याल 

  1. एक लाख से कम, प्लेटलेट्स खतरनाक
  2. इलाज में लापरवाही,  बिल्कुल ना बरतें
  3. मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
  4. पूरी बाजू के कपड़े पहनें
  5. मच्छर भगाने वाले क्रीम-दवा इस्तेमाल करें

जानें डेंगू के लक्षण, रहें सावधान !    

  1. तेज बुखार        
  2. चक्कर आना
  3. पेट दर्द 
  4. बदन दर्द
  5. शरीर में चकत्ते                  
  6. प्लेटलेट्स कम
  7. नाक-मुंह से खून आना

बदला मौसम, बिगड़ी सेहत 

  1. हल्के गर्म कपड़े पहनें
  2. गले को ढक कर रखें
  3. ठंडी चीजे ना खाएं
  4. गुनगुना पानी पीएं

बदला मौसम, बिगड़ी सेहत 

  1. नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस
  2. नॉर्मल टेम्परेचर मेंटेन रहना जरुरी

इनसे मजबूत होगी इम्यूनिटी 

  1. गिलोय-तुलसी काढ़ा
  2. हल्दी वाला दूध
  3. मौसमी फल खाएं
  4. बादाम-अखरोट लें

डेंगू फीवर में कारगर 

  1. शरीर में पानी की कमी ना होने दें 
  2. खूब नारियल पानी पीएं
  3. तुलसी के पत्ते को उबालकर पानी पीएं
  4. पपीते के पत्ते का रस पीएं 

मच्छर कैसे भगाएं, नेचुरल उपाय       

  1. नीलगिरी-नीम का तेल मिलाकर लगाएं
  2. कमरे में कपूर जलाएं 
  3. घर में लोबान जलाएं

प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं 

  1. व्हीटग्रास का जूस पीएं
  2. एलोवेरा का जूस पीएं
  3. गिलोय का जूस पीएं
  4. पपीते के पत्ते का जूस पीएं

बुखार कम करेगा-  गिलोय का रस 

वॉमिटिंग से राहत- अनार का जूस दें 

सिरदर्द मुसीबत, कैसे पाएं राहत      

10 ग्राम नारियल तेल,  02 ग्राम लौंग का तेल लें
नारियल-लौंग का तेल मिलाएं
सिर में लगाने से दर्द में आराम

स्किन की एलर्जी, क्या करें 

  1. एलोवेरा लगाएं
  2. नीम पेस्ट लगाएं

Yoga Tips: फिर दस्तक दे रहा है कोरोना, इम्यूनिटी सिस्टम को कर लें मजबूत, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपाय

Ladyfinger Water: भिंडी का पानी है कई बीमारियों में लाभकारी, इस तरह करेंगे सेवन तो मिलेगा सेहत का तोहफा

Vitamin A Deficiency: शरीर में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, व‍िटामिन ए की कमी से जा सकती है आंखों की रोशनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।