1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. अगले महीने बजाज लॉन्च करेगी पल्सर एनएस 150

अगले महीने बजाज लॉन्च करेगी पल्सर एनएस 150

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Apr 21, 2015 02:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2015 02:42 pm IST

नई दिल्ली: बजाज ऑटो भारतीय बाजार में आए दिन नई-नई मोटरसाइकल लॉच कर रही है और लगता नहीं है वो रूकने के मूड में है। पल्सर आरएस 200, एएस 200 और एएस 150 के लॉन्च

नई दिल्ली: बजाज ऑटो भारतीय बाजार में आए दिन नई-नई मोटरसाइकल लॉच कर रही है और लगता नहीं है वो रूकने के मूड में है। पल्सर आरएस 200, एएस 200 और एएस 150 के लॉन्च के बाद बजाज ऑटो लिमिटेड अपनी चौथी बाईक पल्सर 150 एनएस का अनावरण अगले महीने करने वाली है।

पल्सर 150 एनएस मार्केट में पुरानी हो चुकी पल्सर 150 की जगह लेगी हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पुरानी पल्सर डीटीएसआई बंद हो जाएगी या नई बाइक के साथ ये बिकती रहेगी।

पल्सर 150 एनएस का लुक 200 एनएस के डिज़ाईन से इंस्पायर्ड होगा लेकिन मूल रूप से ये 150 एएस की तरह ही दिखेगी। इसके सारे फीचर्स लगभग पल्सर एएस 150 पर आधारित है साथ ही इसके पिछले हिस्से में नाईट्रोक्स मोनोशॉक सस्पेंशन भी लगा मिलेगा।

नई पल्सर 150 एनएस की कीमत 73,000 रुपये के आसपास होने की संभावना है जो सुजुकी जिक्सर, यामाहा एफ एस और होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 को बाज़ार में टक्कर देगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत