
यह मिसाइल जहाज, सबमरीन, जमीन और वर्टिकल लॉन्चर से दागी जा सकती है। इसका उपयोग किसी भी शिप और लैंड बेस्ड टारगेट के विनाश के लिए किया जा सकता है। ब्रह्मोस, सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान में तैनात की जा सकती है। बाद में इसे रफेल और नेवी के मिग-29K में भी उपयोग में लाया जा सकेगा।