1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंदौली में मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, 1 की हालत गंभीर

चंदौली में मालगाड़ी की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, 1 की हालत गंभीर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 01:23 pm IST

उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र में पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी।

train accident- India TV Hindi
train accident

चंदौली: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र में पटरी पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के भगवानपुर क्षेत्र में कल शाम पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से अनिल (15), सोनू (10) तथा छोटू (12) नामक लड़कों की मौत हो गयी। वे सभी पास के रमउपुर गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़े-

उन्होंने बताया कि हादसे में दिलीप (12) नामक लड़का घायल भी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ये सभी लड़के अपने गांव के पास एक तालाब में खेल रहे थे। घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

हादसा उस समय हुआ जब सभी युवक सैयदराजा थानाक्षेत्र के भगवानपुर में रेलवे लाइन के किनारे स्‍थित तालाब से मछली पकड़कर घर वापस आ रहे थे। तभी ट्रेन से कटकर मौंत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत