1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 07:09 am IST,  Updated : Jun 16, 2020 07:09 am IST

सुरक्षाबलों को आज सुबह जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां में 3 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

3 terrorists killed in encounter in Jammu and Kashmir's Shopian- India TV Hindi
3 terrorists killed in encounter in Jammu and Kashmir's Shopian Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुरक्षाबलों को आज सुबह जम्मू-कश्मीर में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शोपियां में 3 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों के मुताबिक अभी और भी आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया है।

Related Stories

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के तुर्कवांगम गांव में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और पूरे गांव का घेरावा शुरू कर दिया। इलाके में जब सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तो खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बता दें कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने 23 आतंकियों को मार गिराया है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने अप्रैल से लेकर मई तक आतंकियों के सफाए को लेकर बड़ा काम किया है।

उन्‍होंने बताया कि जून महीने के पहले 15 दिनों में 27 आतंकवादी मारे गए हैं। डीजीपी ने कहा कि इन आतंकियों को हथियारों और गोला-बारूद की कमी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि पाकिस्तान एजेंसियां उग्रवादी संगठनों तक हथियार पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत