1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में 3 हजार लीटर से ज्यादा विदेशी शराब जब्त, 7 लोग गिरफ्तार

बिहार में 3 हजार लीटर से ज्यादा विदेशी शराब जब्त, 7 लोग गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2016 07:40 pm IST,  Updated : Oct 15, 2016 07:40 pm IST

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ जिले में आज भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की भारी मात्रा जब्त की गयी और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि

liquor- India TV Hindi
liquor

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ जिले में आज भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की भारी मात्रा जब्त की गयी और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि नालंदा जिले में हरियाणा से तस्करी की गयी 3286 लीटर आईएमएफएल जब्त की गयी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल और जिला पुलिस ने चांडी थाना अंतर्गत चिरानिया पुल के निकट एक ट्रक को रूकवाया और 354 पेटी में 6468 बोतलों में 3286 लीटर शराब जब्त की।

आशीष ने बताया कि यह खेप हरियाणा से लायी जा रही थी। इसमें से कुछ हिस्सा मार्ग में नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के लिए भेजा जाना था। एसपी ने बताया कि गिरोह में नालंदा जिले में नूरसराय के कथित सरगना संजीत कुमार सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य अभियान में मुजफ्फरपुर पुलिस ने गोदनपट्टी गंव में एक जगह से विदेशी शराब की 280 पेटी जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के एक स्थान पर छापा मारा और एक ट्रक से भारत में बनी 280 पेटी विदेशी शराब जब्त की और ट्रक चालक एवं क्लीनर को पकड़ा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत