1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में Coronavirus के 3021 नए मामले, ब्रिटेन से लौटे दो लोग संक्रमित पाए गए

केरल में Coronavirus के 3021 नए मामले, ब्रिटेन से लौटे दो लोग संक्रमित पाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2021 09:02 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 09:02 pm IST

केरल में सोमवार को 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया तथा 3021 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इसके बाद कुल मामले 7,78,873 हो गए तथा मृतक संख्या 3160 पहुंच गई है। 

3021 COVID cases reported in Kerala on Monday- India TV Hindi
केरल में सोमवार को 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया तथा 3021 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। Image Source : PTI

तिरुवनंतपुरम: केरल में सोमवार को 19 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया तथा 3021 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इसके बाद कुल मामले 7,78,873 हो गए तथा मृतक संख्या 3160 पहुंच गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि ब्रिटेन से हाल में लौटे दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन से हाल में लौटे अबतक कुल 39 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 

Related Stories

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगाने के लिए पुणे के एनआईवी में भेजे नमूनों में से 12 के नतीजे आए गए हैं और इनमें नया प्रकार नहीं पाया गया है। सोमवार को सामने आए कुल मामलों में से 52 राज्य के बाहर के हैं जबकि 2643 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। दो सौ 84 मरीजों को कैसे संक्रमण हुआ, इसका पता नहीं चल पा रहा है। विज्ञप्ति के मुताबिक, संक्रमितों में 42 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। 

मंत्री ने बताया कि अबतक कुल 7,12,389 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 63,135 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। इस बीच भारत में स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। यहां कोरोना वायरस पर दो अच्छी खबरें हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि भारत में नए कोरोना वायरस के केस कम मिल रहे हैं और एक्टिव मामलों की संख्या भी घट रही है। 

भारत में कोविड-19 के हर रोज नए मामलों की संख्या में कमी आने से उपचाराधीन मामलों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 फीसदी है तथा अधिक संख्या में नमूनों की जांच के चलते संक्रमण की दर भी घटकर 5.89 फीसदी रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत