1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी टेस्ट से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

सिडनी टेस्ट से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2021 09:08 am IST,  Updated : Jan 04, 2021 09:41 am IST

सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें सब निगेटिव आए हैं।

India, Australia, Australia vs India 2020-21, Cricket- India TV Hindi
Indian cricket team  Image Source : TWITTER/BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है। सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें सब निगेटिव आए हैं। इस तरह टीम इंडिया की तरफ से सिडनी टेस्ट के लिए कोई मुश्किल खड़ी नहीं होगी।

वहीं इससे पहले पांच भारतीय खिलाड़ियों को बायो बबल सुरक्षा घेरे के नियम को तोड़ने को लेकर काफी बवाल मचा था। हालांकि एतिहात के तौर पर उन्हें होटल रूम में क्वारंटीन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी के कारण जिम्बाब्वे ने सभी क्रिकेट गतिविधियों को टाला

इसके बावजूद बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों को लेकर जांच कर सकता है।

आपतो बता दें कि सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और सिडनी में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह तीसरा मैच जीतकर बढ़त बनाए। हालांकि दोनों ही टीमों के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों के बीच सीरीज में खेले गए अबतक के मुकाबलों में एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे मुकाबले में भारत ने वापसी करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी ने फोन कर सौरव गांगुली से जाना सेहत का हाल

ऐसे में मुकाबला बराबर का हो गया है। तीसरे मैच के लिए दोनों ही टीमें कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान पर दिखाई पड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक तरफ जहां डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी की वापसी हो रही है तो दूसरी ओर भारतीय टीम में रोहित शर्मा का खेलना तय है।

वहीं पहले मैच के बाद अजिंक्य रहाणे टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। मेलबर्न में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के बाद विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर वापस भारत आ चुके हैं।

इसके अलावा टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल