राष्ट्रीय खबरें-
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 करोड़ लोग करेंगे मतदान
चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पु्डुचेरी और केरल में चुनाव तारीखों का ऐलान किया। इन पांच राज्यों में अप्रैल और मई में चुनाव होंगे। पांच राज्यों की 824 सीटों पर 17 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इन सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 19 मई को होगी। आगे पढ़ें
JNU में कन्हैया ने कहा- अफजल भी देश का नागरिक था, पर मेरा आइकॉन रोहित
देश विरोधी नारेबाजी के आरोपी कन्हैया कुमार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इंटरिम बेल के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को जेएनयू कैम्पस में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अफजल गुरु के सपोर्ट पर कन्हैया ने कहा, ''मेरे लिए भारत का एक नागरिक था, जम्मू-कश्मीर का निवासी था, कानून ने सजा दी और वही कानून सजा पर बोलने की इजाजत देता है। पर मेरा आइकॉन अफजल नहीं, रोहित वेमुला है।''
पीएम मोदी ने लॉन्च किया सेतु भारतम प्रोजेक्ट, कहा व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में सेतु भारतम प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान देश में सेतु भारतम प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिया। इस प्रोजेक्ट के तहत साल 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गो को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने की योजना है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी मौजूद थे। प्रोजेक्ट लॉनच करने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार 2019 तक देश के सभी हाईवे को रेलवे क्रॉसिंग मुक्त करेगी साथ ही अंग्रेजों के जमाने में बने पुलों को फिर से बनाया जाएगा।
पीए संगमा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। संसद सूत्रों ने बताया कि संगमा का निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ। आगे पढ़ें
कन्हैया देशद्रोह का आरोप लगाने वालों से अधिक देशभक्त: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग उस पर देशद्रोह का आरोप लगा रहे हैं, वह उनसे कहीं अधिक देशभक्त है। उन्होंने एकबार फिर कहा कि कन्हैया को गलत तरीके से देशद्रोह के मामले में फंसाया गया। आगे पढ़ें
सारदा चिटफंड घोटाला में चिदंबरम की पत्नी नलिनी को CBI का समन
सारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को पूछताछ के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई ने समन देकर नलिनी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई उनसे 10 मार्च को पूछताछ करेगी। नलिनी चिदंबरम को सीबीआई के कोलकाता दफ्तर में 10 मार्च को हाजिर होने के लिए कहा गया है। सीबीआई इससे पहले वर्ष 2014 में भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
पाक के पास परमाणु हथियार होने की वजह से अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी है क्योंकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उनकी सुरक्षा जरूरी है। आगे पढ़ें
‘भयावह हैं ट्रंप, नफरत है उनके नजरिए से’
राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के नफरत से भरे नजरिए की आलोचना करते हुए रियल-एस्टेट क्षेत्र के इस दिग्गज को भयावह करार दिया है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Costly March: हुंडई ने 82,906 रुपए तक बढ़ाई कारों की कीमत, महिंद्रा और होंडा के वाहन भी हुए महंगे
आम बजट में कारों पर इंफ्रा सेस लगाए जाने की घोषणा के चलते हुंडई और महिंद्रा ने अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमत में शुक्रवार को 2,889 से लेकर 82,906 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी। आगे पढ़ें
For Promote Business: स्टार्टअप्स के लिए सरकार लॉन्च करेगी वेब पोर्टल, रजिस्ट्रेशन कराना होगा आसान
उभरते आंत्रप्रेन्योर्स को प्रोत्साहित करने और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार स्टार्टअप्स के लिए अगले हफ्ते एक वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इस वेब पोर्टल से स्आर्टअप्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया आसान होगी। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
फिल्म रिव्यू: प्रियंका के एक्शन और प्रकाश झा की बेहतरीन अदाकारी से भरपूर है 'जय गंगाजल'
हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'जय गंगाजल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह वर्ष 2003 में आई फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल हैं जिसमें अजय देवगन मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस बार फिल्म को वुमन सेंट्रिक रखा गया है जिसमें प्रियंका बहादुरी गुंडों का सफाया करती हुई नजर आ रही हैं। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से पहले ही काफी सरहाना हासिल हो चुकी हैं। इस फिल्म में खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा ने इससे अभिनय क्षेत्र में दम रखा है। आगे पढ़ें
Wedding Pics: उर्मिला ने 9 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में गुपचुप तरीके से अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ संग शादी रचा ली। डिंपल गर्ल के बाद अब 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर भी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। प्रीति की शादी की खबरें पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई थीं, लेकिन उर्मिला की बात करें तो उन्होंने किसी को खबर ही नहीं होने दी। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
धर्मशाला में ही होगा भारत-पाक T-20 मैच: राजीव शुक्ला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि 19 मार्च को टी-20 विश्व कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतिक्षित मुकाबला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धर्मशाला में ही होगा। शुक्ला ने कहा, "जहां तक मैच की बात है, कार्यक्रम के तहत हम मैच का आयोजन धर्मशाला में ही कराने को लेकर दृढसंकल्प हैं क्योंकि हमें अपने वादे पूरे करने की जरूरत है नहीं तो आईसीसी हमारे खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। राज्य सरकार भी मैच के आयोजन को लेकर हमारे साथ है।" आगे पढ़ें
‘मसूद अजहर का सिर लाओ तब होगा भारत-पाक टी-20 मैच’
भारत-पाक के बीच विश्व टी20 मैच को लेकर चल रही अनिश्चितता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही क्योंकि पूर्व सैनिकों की लीग के राज्य प्रमुख ने धर्मशाला में मैच करवाने के लिए बीसीसीआई के सामने शर्त रख दी है। आगे पढ़ें