1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पृथ्वी से मानवजाति के ग़ायब होते ही ये 8 बातें होंगी

VIDEO: पृथ्वी से मानवजाति के ग़ायब होते ही ये 8 बातें होंगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 02:46 pm IST

अगर क़मायत आती है और पृथ्वी से मानवजाती का पूरी तरह नाश हो जाता है तो हमारे ग्रह का क्या होगा? हाल ही में आए एक वीडियो के अनुसार हालंकि पृथ्वी को संभलने में बहुत

Earth- India TV Hindi
Earth

अगर क़मायत आती है और पृथ्वी से मानवजाती का पूरी तरह नाश हो जाता है तो हमारे ग्रह का क्या होगा? हाल ही में आए एक वीडियो के अनुसार हालंकि पृथ्वी को संभलने में बहुत ज़्यादा समय नहीं लगेगा लेकिन विनाश से फिर संभलने की प्रक्रिया बेहद डराने वाली है।

हम यहां बताने जा रहे हैं 8 ऐसी बातें जो मानवजाति के नष्ट होने के बाद पृथ्वी पर होंगी।

1- विनाश के कुछ घंटों के बाद: पॉवर प्लांट्स का ईंधन ख़त्म हो जाएगा और सोलर पैनल्स धूल से ढक जाएंगे। इसके बाद दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा जाएगा। सिर्फ़ हाइड्रोएलेक्ट्रिक स्टेशन काम कर रहे होंगे।

2- दो-तीन दिन के बाद: ज़्यादातर अंडरग्राउंड ट्रैन सिस्टम में बाढ़ आ जाएगी क्योंकि पानी को बाहर फेंकने वाले पंप बंद हो जाएंगे।

3- दस दिन बाद: पालतू पशु मर जाएंगे और बड़े-बड़े कुत्ते दूसरे जानवरों का शिकार करने लगेंगे।

4- एक महीने बाद: न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन्स को ठंडा रखने वाला पानी भाप बनकर उड़ जाएगा जिससे फुकुशीमा और चेर्नोबिल जैसे भीषण हादसे होंगे।

5- एक साल बाद: पृथ्वी के आसपास के सेटलाइट्स अपनी कक्षा से गिरने लगेंगे जिससे आसमान में अजीब तरह के तारे दिखने लगेंगे।

6- बीस साल बाद: चारों तरफ सिर्फ़ वनस्पति दिखाई देगी और कुछ शहर रेत में दब चुके होंगे।

7- 300 साल बाद: ज्क्षय की वजह से लोहे की बनी इमारतें, पुल और टॉवर टूटने लगेंगे।

8- 10,000 बाद: मानवजाति के वजूद का एकमात्र गवाह होंगे पत्थर से बनाई गईं चीज़ें जैसे पिरामिड और चीन की ग्रेट वॉल।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत