1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूरत के कारोबारी ने रचाया 236 अनाथ बेटियों का विवाह

सूरत के कारोबारी ने रचाया 236 अनाथ बेटियों का विवाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 09:06 am IST,  Updated : Dec 26, 2016 09:06 am IST

कहते हैं दुख बांटने से हल्का होता है और सुख बांटने से कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला सुरत में जहां एक कारोबारी ने बेटे और भतीजे की शादी

collective marriage, Surat- India TV Hindi
collective marriage, Surat

कहते हैं दुख बांटने से हल्का होता है और सुख बांटने से कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा देखने को मिला सुरत में जहां एक कारोबारी ने बेटे और भतीजे की शादी के साथ 236 अनाथ बेटियों का भी विवाह करवा दिया। 

महेश सवाणी ने ऐसा करके रईस लोगों को एक संदेश दिया कि एक बड़ी शादी के खर्च में कई बच्चियों की शादियां हो सकती है। सबसे पहले 22 दिसंबर को मेहंदी की रस्म हुई, 23 को रास-गरबा और रविवार को फेरे हुए।

इन 236 लड़कियों में 5 लड़कियां मुस्लिम समुदाय से थीं। एक लड़की किश्चियन तो बाकि हिंदू लड़कियों की शादी हुई। इन सभी के पिता का साया उनके सर से उठ चुका था।

collective marriage, Surat
collective marriage, Surat

दरअसल साल 2008 में सवाणी परिवार के ईश्वरभाई सवाणी की दो बेटियां मितुला औऱ अमृता की शादी से एक हफ्ता पहले ही ईश्वरभाई चल बसे थे जिसके बाद से महेश सवाणी ने समाज की अनाथ बेटियों के पिता की जिम्मदारी पूरी करने की ठानी और 1001 बेटियों की शादी करवाने का प्रण लिया और अब ये सभी बेटियां महेश सवाणी को पापा ही बुलाती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत