1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा में है संवैधानिक संकट: आप

गोवा में है संवैधानिक संकट: आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2016 06:49 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 06:49 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं, ऐसे में राज्य में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में राज्यपाल मृदुला सिन्हा का हस्तक्षेप जरूरी हो गया है।

aap- India TV Hindi
aap

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं, ऐसे में राज्य में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में राज्यपाल मृदुला सिन्हा का हस्तक्षेप जरूरी हो गया है। आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा, गोवा में संवैधानिक संकट है क्योंकि यहां दो मुख्यमंत्री हैं। रक्षा मंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। पर्यटन भवन (पर्रिकर का गोवा कैंप ऑफिस) दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय में तब्दील हो गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार एक राज्य में दो मुख्यमंत्री नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट रूप से संवैधानिक संकट का मामला है। हम इस दो मुख्यमंत्री की स्थिति के खिलाफ गोवा की राज्यपाल को आवेदन देने के लिए कल या परसों उनसे मिलेंगे। आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पहले से तैयारी में जुट चुकी आप ने राज्य के अहम फैसलों में पर्रिकर के हस्तक्षेप पर कड़ी आपत्ति जताई है।

आशुतोष ने कहा, हम भाजपा से पूछना चाहेंगे कि गोवा के मुख्यमंत्री कौन हैं? मनोहर पर्रिकर या लक्ष्मीकांत पारसेकर? उन्होंने कहा, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे वाकिफ हैं कि उनके रक्षा मंत्री गोवा के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत