1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक! यूपी में वार्डन ने पीरियड्स चेक करने के लिए उतरवाए 70 छात्राओं के कपड़े

शर्मनाक! यूपी में वार्डन ने पीरियड्स चेक करने के लिए उतरवाए 70 छात्राओं के कपड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 12:36 pm IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के वार्डन नें स्कूल में पढ़ने वाली 70 लड़कियों को अपने कपड़ उतारने के

Uttar Pradesh- India TV Hindi
Uttar Pradesh

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश से एक बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के वार्डन नें स्कूल में पढ़ने वाली 70 लड़कियों को अपने कपड़ उतारने के लिए मजबूर किया है।

मामला यहां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में होस्टल का है। वार्डन ने ये कदम इसलिए उठा लिया कि उसे स्कूल के टॉयलेट सीट पर खून के धब्बे मिले थे। इस करतूत का पीड़ित छात्राओं ने नारेबाजी कर विरोध किया और प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

चीन को भारत का जवाब, तवांग को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

नाम में क्या रखा है? बात अगर योगी आदित्यनाथ की है तो बहुत कुछ
आज़म खान पर बड़ा खुलासा, 500 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जे के आरोप
नेहरु और इंदिरा के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री: रामचंद्र

मामला सामने आने के बाद छात्राओं के परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया है। एक पीड़ित छात्रा ने बताया की बाथरूम में कुछ खून पड़ा था जिसके बाद वार्डन आई और हमें कपड़े उतारने के लिए कहा। यह बेहद शर्मसार करने वाला था।

हालांकि घटना के बाद वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन उसने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि बाथरूम में खून था और मैं देखना चाहती थी की लड़कियों के साथ सब ठीक तो है। मैंने सिर्फ उनसे पूछा था की उन्हें कोई दिक्कत तो नही है।

दूसरी तरफ घटना की खबर सरकार तक पहुंच गई है और योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत