1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लेकिन स्थिति अभी भी लगातार खराब

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लेकिन स्थिति अभी भी लगातार खराब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2019 10:59 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 11:20 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ लेकिन इसकी ‘खराब’ स्थिति लगातार बनी हुई है।

Air quality in Delhi-NCR improves, strong winds- India TV Hindi
Air quality in Delhi-NCR improves significantly due to strong winds Image Source : PTI

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ लेकिन इसकी ‘खराब’ स्थिति लगातार बनी हुई है। दिल्ली के आस पास के शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखा गया और कुछ शहरों में यह सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी का दर्ज किया गया। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगातार ‘खराब’ से ‘मध्यम’ में बने रहने की आशंका है। 

Related Stories

चार बजे शाम तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के आस पास के शहरों फरीदाबाद का सूचकांक 197 (मध्यम), गाजियाबाद 218 (खराब), ग्रेटर नोएडा 202 (खराब), नोएडा 203 (खराब) गुड़गांव 136 (मध्यम) दर्ज किया गया है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत