दिल्ली में प्रदूषण का स्तर चरम पर है। यहां की जहरीली हवा से लोग परेशान हैं। ऐसे में देश की राजधानी के साकेत इलाके में ऑक्सी प्योर नाम से एक बार खुला है, जो लोगों को 299 रुपये में 15 मिनट के लिए शुद्ध हवा उपलब्ध करा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि आप अपने पसंदीदा फ्लेवर्स में शुद्ध ऑक्सीजन पा सकते हैं।
Related Stories
जानकारी के अनुसार, ये ऑक्सीजन स्पियरमिंट, पेपरमिंट, लेमनग्रास, यूकेलिप्टिस, लैवेंडर, दालचीनी और संतरे के फ्लेवर में मौजूद है। इन फ्लेवर्स के अनुसार ही सबके रेट फिक्स हैं।
शेर के साथ सेल्फी लेने की सनक, जान दांव पर लगाकर स्टाइल में खिंचवाई फोटो, देखें ये वायरल Video
अगर आपको शुद्ध ऑक्सीजन लेनी है तो एक ट्यूब दी जाती है। इसमें एक पाइप लगा होता है। आपको इसके जरिए ही ऑक्सीजन को इनहेल करना होता है। हालांकि, आप एक दिन में एक ही बार ये ऑक्सीजन ले सकते हैं।
बताया जा रहा है कि शुद्ध ऑक्सीजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। स्किन संबंधी प्रॉब्लम्स दूर होती हैं। रात को अच्छी नींद भी आती है।