नयी दिल्ली: देश के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाया जाएगा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा आतंकरोधी कुछ नयी कवायदों के तहत इनके आसपास बंद पड़े प्रतिष्ठानों के प्रति चौकसी बरती जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि CISF महानिदेशक ओपी सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट के सभी सुरक्षा कमांडरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हवाई अड्डा सुरक्षा को लेकर चर्चा हुयी।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
सरकार ने बढ़ते आतंकी हमलों के खतरों के मद्देनजर हाल में तकरीबन 100 हवाई अड्डे की सुरक्षा ऑडिट की जरूरत को भी रेखांकित किया और प्रस्ताव दिया गया कि इन सभी प्रतिष्ठानों को धीरे धीरे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दायरे में लाया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए अन्य पक्षों के साथ CISF अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती तथा वायु पट्टी क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए उपकरण लगाने की जरूरत पर भी विचार कर रहा।