1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ख़राब हालात की वजह से अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बाधित

ख़राब हालात की वजह से अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बाधित

 Written By: IANS
 Published : Jul 11, 2016 10:18 am IST,  Updated : Jul 11, 2016 10:23 am IST

जम्मू: अमरनाथ यात्रा सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित है। कश्मीर में जारी तनाव व खराब हालात के कारण जम्मू से घाटी जाने की अनुमति किसी भी तीर्थयात्री को नहीं दी गई है। एक

Amarnath Yatra- India TV Hindi
Amarnath Yatra

जम्मू: अमरनाथ यात्रा सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित है। कश्मीर में जारी तनाव व खराब हालात के कारण जम्मू से घाटी जाने की अनुमति किसी भी तीर्थयात्री को नहीं दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "किसी भी तीर्थयात्री को आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

अधिकारी ने बताया, "घाटी में कानून एवं व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण यात्रा रोकी गई है।"

पिछले 3 दिनों से यात्री हजारों की संख्या में बाबा बर्फानी के श्रद्धालु जम्मू में फंसे हुए हैं और कई दिक्कतों का सामना कर रहे हैं प्रशासन के मुताबिक जम्मू में इस वक्त तकरीबन 7000 से 8000 बाबा बर्फानी के श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिन्हें अमरनाथ यात्री बेस कैंप के साथ-साथ अलग-अलग धर्मशालाएं और कमन्नुटि सेंटर में रोका गया है हालांकि वहां पर उनके खाने पीने की व्यवस्था लंगर द्वारा तो की गई है लेकिन जो लोग पिछले 3 दिनों से जम्मू में फंसे हुए हैं उन में सरकार के खिलाफ भारी रोष है और वह लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह घर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए निकले हैं और हर हाल में बाबा बर्फानी के दर्शन कर कर ही वापिस घर को जाएंगे।

श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) कार्यालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रविवार को 8,611 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

उन्होंने कहा, "कल (रविवार) पवित्र गुफा के भीतर 8,611 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इनमें वे यात्री शामिल है, जो पहले ही बालटाल और नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर पहुंच गए थे।"

एसएएसबी अधिकारी ने बताया, "दो जुलाई को यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक 1,27,538 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।"

15,000 तीर्थयात्रियों का दर्शन के लिए इंतज़ार

जम्मू में लगभग 15,000 तीर्थयात्री दर्शन के लिए घाटी जाने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गुजरात से अधिकारियों का एक दल अपने राज्य के फंसे यात्रियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंच रहा है।

सूत्रों ने बताया, "कल गुजरात की मुख्यमंत्री ने महबूबा मुफ्ती से बात की। इस पर सहमति बनी कि गुजरात के सरकारी अधिकारियों का एक दल यात्रियों से मिलने के लिए सोमवार को जम्मू पहुंचेगा।"

उन्होंने बताया कि जम्मू में जब से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोकी गई हैं, तब से यहां फंसे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत