1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: द ग्रेट खली की अकादमी में अमेरिकी रेसलरों ने मचाया हंगामा, की तोड़फोड़

VIDEO: द ग्रेट खली की अकादमी में अमेरिकी रेसलरों ने मचाया हंगामा, की तोड़फोड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2016 08:30 am IST,  Updated : Oct 09, 2016 08:30 am IST

पंजाब के जालंधर में द ग्रेट खली की सीडबल्यूई अकादमी में अमेरिकी रेसलरों ने शनिवार को जमकर तोड़फोड़ की। रेसलरों ने एकेडमी में पहले खली के छोटे भाई सुरिंदर और स्टूडेंटस के साथ बहस की फिर उन्हें थप्पड़ मारे।

american wrestlers create ruckus at the great khali...- India TV Hindi
american wrestlers create ruckus at the great khali wrestling academy

जालंधर: पंजाब के जालंधर में द ग्रेट खली की सीडबल्यूई अकादमी में अमेरिकी रेसलरों ने शनिवार को जमकर तोड़फोड़ की। रेसलरों ने एकेडमी में पहले खली के छोटे भाई सुरिंदर और स्टूडेंटस के साथ बहस की फिर उन्हें थप्पड़ मारे।

बताया जा रहा है कि गुड़गांव में खली की कुश्ती कैंसल होने के बाद ये रेसलर नाराज़ थे और उसी का गुस्सा उन्होंने खली की एकेडमी में तोड़फोड़ कर उतारा। रेसलर्स ने एकेडमी में लगी LCD, ऑफिस में पड़े लैपटॉप, कुर्सियों पर अपना गुस्सा उतारा।

खली की शागिर्द बीबी बुलबुल के मुताबिक, पहले उन्होंने खली के बारे में पूछा और उसके बाद खली नहीं मिले तो तोड़फोड़ शुरू कर दिया। रोकने की कोशिश की गई तो वे पिटाई करने लग गए। खली की अगली फाइट अब 12 अक्टूबर को होने वाली है।

देखें VIDEO:

मैट मैथ्यू, एकेडमी का कोच ने कहा कि, हमलोग दफ्तर में अपना काम कर रहे थे, तभी अचानक माइक नॉक्स, रॉब टेरी, बिग माइकल और उसके दूसरे रेसलर साथी अंदर घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। मुझे नहीं पता उनकी समस्या थी। उनलोगों ने सबकुछ तोड़ना शुरू कर दिया। वे खली की तलाश में आए थे। मुझे समझ नहीं आता कि ये लोग अपने विवाद को सामान्य तरीके से क्यों नहीं सुलझाते हैं। उन्होंने मेरे छात्रों को मारा-पीटा, यहां की सुविधाओं को तोड़ डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत