1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में नाराज लोगों ने बैंक के गेट का ताला तोड़ा

बिहार में नाराज लोगों ने बैंक के गेट का ताला तोड़ा

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2016 11:26 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 11:26 pm IST

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में नाराज लोगों के एक समूह ने रविवार को उस वक्त बैंक के गेट का ताला तोड़ दिया और जबरन बैंक परिसर में घुस गए जब उन्हें बताया गया कि

patna- India TV Hindi
patna

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले में नाराज लोगों के एक समूह ने रविवार को उस वक्त बैंक के गेट का ताला तोड़ दिया और जबरन बैंक परिसर में घुस गए जब उन्हें बताया गया कि बैंक में नकदी नहीं है। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी। इस तरह के हंगामे की खबरें बिहार के कई हिस्सों से मिली हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के बाद सुबह से ही घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोग बैंकों से छोटे नोट पाने में नाकाम रहे। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और राज्यभर में कई स्थानों पर बैंकों में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "लोग गोपालगंज जिले के मीरगंज में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गेट का ताला तोड़कर जबरन घुस गए और नकदी देने में नाकाम रहे बैंकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।"  पुलिस ने गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए डंडे बरसाए।

चंपारण जिले के नरकटियागंज इलाके में एक बैंक में दो गुट तब भिड़ गए जब लंबी कतारों में खड़े कुछ लोग नाले में गिर गए। औरंगाबाद, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर और खगड़िया जिले के बैंकों में नकदी के संकट के विरोध में गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने कहा कि नकदी का संकट अगले कुछ दिनों तक बने रहने की आशंका है क्योंकि राज्य के करीब पांच प्रतिशत एटीएम काम नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत