1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टाउन हॉल में फर्जी गौरक्षकों पर गरजे PM मोदी, कहा- ‘रात में एंटी-सोशल…दिन में गौरक्षक’

टाउन हॉल में फर्जी गौरक्षकों पर गरजे PM मोदी, कहा- ‘रात में एंटी-सोशल…दिन में गौरक्षक’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 08:13 pm IST,  Updated : Aug 07, 2016 07:09 am IST

नई दिल्ली: टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौ रक्षा पर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने साफ किया है कि गौ रक्षा के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी बंद

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित टाउन हॉल में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौ रक्षा पर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने साफ किया है कि गौ रक्षा के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी बंद हो। कुछ लोग रात में एंटी सोशल एक्टिवटी करते हैं और दिन में गौ रक्षक का चोला पहनकर घूमते हैं। पीएम ने कहा कि ऐसे लोगों पर मुझे गुस्सा आता है। उन्होंने कहा राज्य सरकारें ऐसे लोगों का बायोडाटा तैयार करें और उन पर कार्रवाई करें।

80 फ़ीसदी गौरक्षक गोरखधंधे में लिप्त

मोदी ने आज अपने ओबामा स्टाइल पहले टाउन हॉल कार्यक्रम में गौ रक्षा को लेकर कहा, ‘गौ रक्षा के नाम पर कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोल रखी है। ये दिखाने को गौ रक्षा करते हैं और इनका असली काम कुछ और होता है। ऐसे गौरक्षक में से 80 फ़ीसदी लोग गोरखधंधे में लिप्त हैं। अगर आप असली गौ भक्त हैं तो यह देखें कि वे प्लास्टिक व कूड़ा-कचरा नहीं खायें।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से गौ रक्षा के नाम पर पूरे देश में लोगों के साथ गुंडागर्दी की जा रही है, पीटा जा रहा है और अराजकता फैलाई जा रही है।’

बता दें कि माई गवर्नमेंट पोर्टल के दो साल पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार ने नई पहल की है। पीएम मोदी पहली बार दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद कर उनके सवालों का जवाब दे रहे थें। उसी दौरान उन्होंने गौ रक्षा को लेकर यह बयान दिया। पीएम ने गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के एक अनुभव को साझा करते हुए कहा कि एक बार एक गाय के पेट से दो बाल्टी प्लास्टिक निकला था।

वीडियो में सुनिए गौ रक्षा को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा-

पीएम का यह बयान इस मायने में अहम है कि हाल के दिनों में पूरे देश से ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें लोगों को गौरक्षा के नाम पर बुरी तरह से पीटा गया। फिर चाहे वो गुजरात के उना का मामला हो या फिर मध्य प्रदेश के मंदसौर में महिलाओं की पिटाई की घटना हो। दोनों जगह गौ रक्षा दल के लोगों ने बर्बरता की हदें पार कर दी तो वहीं दूसरी तरफ गौशाला में मरती गायों पर किसी का ध्यान नहीं गया। जो गायें वहां मर रही थीं, उन्हें बचाने के लिए कोई गौरक्षक सामने नहीं आया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए टाउन हॉल कार्यक्रम में क्या बोले पीएम-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत