1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के घरों पर इनकम टैक्स की रेड

अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू के घरों पर इनकम टैक्स की रेड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 03:06 pm IST

मायानगरी मुंबई से बड़ी खबर है। इनकम टैक्स की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फ़िल्म मेकर अनुराग कश्यप, विकास बहल और फ़िल्म अभीनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर रेड मारी है।

मुंबई. मायानगरी मुंबई से बड़ी खबर है। इनकम टैक्स की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में फ़िल्म मेकर अनुराग कश्यप, विकास बहल और फ़िल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों पर रेड मारी है। आयकर की टीमों ने अनुराग कश्यप की कंपनी फैंटम के 4 ठिकानों पर रेड की है। इसके अलावा मधु मंटेना के घर और दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है।

पढ़ें- Swiggy के लिए दिन में करते थे फूड डिलीवरी, रात में चुराते थे कीमती सामान, दो गिरफ्तार

पढ़ें- उत्तर रेलवे की तरफ से गुड न्यूज! आज से चलेगी ये ट्रेन, तीन राज्य के लोगों का होगा फायदा

अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता तापसी पन्नू, निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा co-promoted फैंटम फिल्म्स और एक टैलेंट हंट कंपनी के साथ-साथ कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि रेड टैक्स चोरी से जुड़ी जांच का हिस्सा है। इनकम टैक्स द्वारा मुंबई और पुणे में लगभग 20 स्थानों पर रेड मारी गई। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर छापा मारा गया उनमें तापसी पन्नू और विकास बहल समेत फैंटम फिल्म्स के अन्य प्रमोटर्स से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।

पढ़ें- गुड न्यूज! भारतीय रेलवे कल से शुरू कर रहा हैं 12 जोड़ी unreserved trains, देखिए पूरी लिस्ट
पढ़ें- दुनियाभर में कोरोना से अबतक 25.4 लाख से अधिक लोगों की मौत

आपको बता दें कि फैंटम फिल्म्स प्रोडूक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी है, जिसमे अनुराग बसु के अलावा डायरेक्टर विक्रमादित्य, प्रोड्यूसर मधु मंटेना और यू टीवी स्पॉटबॉय के पूर्व हेड विकास बहल पार्टनर्स हैं। वर्ष 2015 में इस प्रोडूक्शन कंपनी का 50 परसेंट राइट रिलायंस इंटरटेनमेंट कंपनी ने खरीद लिया था। फैंटम कंपनी के बैनर तले पहली फ़िल्म 2013 में लुटेरा बनी थी जिसमे रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा थे। इसके बाद हंसी तो फंसी और क्वीन फ़िल्म इस कंपनी ने बनाई। इसके बाद थ्रिलर फिल्म अग्ली और एन एच 10 बनाई। इसके बाद अनुष्का शर्मा के साथ हंटर,बॉम्बे वेलवेट और मसान फ़िल्म भी बनाई। अभी मुम्बई के अलावा पुणे में भी रेड चल रही है।

पढ़ें- क्या कोलकाता में पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेंगे सौरव गांगुली? BJP ने दिया ये जवाब
पढ़ें- किसान आंदोलन से NHAI के सामने बड़ी चुनौतियां, कई प्रोजेक्ट पड़े हैं अधूरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत