1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने सैनिकों के लिए WhatsApp नम्बर तय किया, सीधे आर्मी चीफ तक पहुंचा सकेंगे अपनी समस्याएं

सेना ने सैनिकों के लिए WhatsApp नम्बर तय किया, सीधे आर्मी चीफ तक पहुंचा सकेंगे अपनी समस्याएं

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2017 10:19 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 10:45 pm IST

नई दिल्ली: सेना ने अपने सैनिकों के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर तय किया है ताकि वे अपनी समस्याएं सोशल मीडिया में ले जाने की बजाय उसे सीधे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहुंचा सकें।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली: सेना ने अपने सैनिकों के लिए एक व्हाट्सएप नम्बर तय किया है ताकि वे अपनी समस्याएं सोशल मीडिया में ले जाने की बजाय उसे सीधे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहुंचा सकें।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यह कदम सेना, वायुसेना और केंद्रीय पुलिस बलों के कर्मियों द्वारा श्रृखलाबद्ध वीडियो पोस्ट करने के बाद आया है। सैन्य कर्मियों ने उन विभिन्न स्थिति को लेकर वीडियो पोस्ट किये थे जिसमें वे काम करते हैं। शिकायतें पंजीकृत कराने के लिए व्हाट्सएप नम्बर- 09643300008 है।

अधिकारियों ने कहा कि सेना के भीतर एक शिकायत निवारण व्यवस्था है जो बहुत त्वरित है। एक अधिकारी ने कहा, यद्यपि जब ऐसा कोई मामला है जिसमें किसी सैनिक ने सभी शिकायत निवारण मंचों का इस्तेमाल कर लिया है और फिर भी अप्रसन्न है, तो वह सेना प्रमुख के कार्यालय से इस नये नम्बर के जरिये सम्पर्क कर सकता है।

यद्यपि सेना में कई इस कदम को लेकर आशंकित हैं और उनका कहना है कि व्हाट्सएप पर आने वाले किसी अवांछित संदेश को रोकना असंभव होगा। चूंकि यह सामान्य व्हाट्सएप नम्बर है, नम्बर पर केवल भारतीय सेना के सैन्यकर्मी नहीं बल्कि विश्व में कोई भी संदेश भेज सकता है।

इसके साथ ही इस पर कोई रोक नहीं होगी कि नम्बर पर किस तरह का संदेश, वीडियो या लिंक भेजा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत