1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ISIS को ओवैसी का खुला चैलेंज, 'बगदागी के 100 टुकड़े कर दूंगा'

ISIS को ओवैसी का खुला चैलेंज, 'बगदागी के 100 टुकड़े कर दूंगा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 07:06 pm IST

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमिन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आम तौर पर अपने भड़काऊ और विवादित भाषणों के लिए सुर्खियों में आते रहे हैं। लेकिन आज उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक

asaduddin owaisi- India TV Hindi
asaduddin owaisi

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमिन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आम तौर पर अपने भड़काऊ और विवादित भाषणों के लिए सुर्खियों में आते रहे हैं। लेकिन आज उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन ISIS और उसके चीफ बगदादी को खुला चैलेंज दिया।  साथ ही नौजवानों को आगाह भी किया कि वो आईएसआईएस में न आएं।

'बगदादी के टुकड़े कर देंगे'

आज पहली बार AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी मुख्यालय दारउसल्लाम हैदराबाद में आयोजित एक जलसे में दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन ISIS के खिलाफ खुलकर कहा और सार्वजनिक मंच पर कहा। यही नहीं उन्होंने तो आईएसआईएस के चीफ अबु बकर अल बगदादी पर भी बड़ा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि बगदादी जालिम है और उसने मुसलमानों को भी तकलीफ दी है।

ओवैसी ने कहा, ‘बगदादी जालिम से पूछना चाहते हैं...तूने सुसाइड बमर को भेजा, जिस दिन तू नजर आएगा...हम तेरे सौ  टुकड़े कर देंगे। तूने दुनिया के सामने मासूम लोगों की गर्दनें काटी...जिस दिन तू जिंदा पकड़ा जाएगा टुकड़े काटे...मुसलमानों को तकलीफ दी तूने।’

‘IS के आतंकी जहन्नुम के कुत्ते’

ईद के दो दिन बाद हैदराबाद में हुई इस बड़ी पब्लिक मीटिंग में ओवैसी पूरे रंग में थे। उन्होंने ISIS को मुजरिमों की फौज करार दिया और कहा कि उसकी फौज जहन्नुम के कुत्ते है।

ISIS को लेकर ओवैसी ने किया आगाह

हाल में हैदराबाद में हुई छापेमारी में ISIS के 11 सिंपैथाइजर पकड़े गए थे उनसे जो पूछताछ हुई उसमें हैदराबाद को दहलाने के आतंकियों के प्लान का भी भंडाफोड़ हुआ है। आज ओवैसी ने नौजवानों को आगाह किया और समझाया कि वे ISIS की वेबसाइट पर न जाएं ऐसा करना बहुत खतरनाक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत