1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assembly elections: मतगणना के लिए अतिरिक्त कैमरों के इंतजाम का आदेश

Assembly elections: मतगणना के लिए अतिरिक्त कैमरों के इंतजाम का आदेश

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 11:19 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 11:19 pm IST

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 11 मार्च को मतगणना के दिन बज्रगृह से ईवीएम को मतगणना वाले कक्ष में ले जाए जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध करें।

counting- India TV Hindi
counting

Assembly elections: मतगणना के लिए अतिरिक्त कैमरों के इंतजाम का आदेश

Assembly elections Extra camera for counting days

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 11 मार्च को मतगणना के दिन बज्रगृह से ईवीएम को मतगणना वाले कक्ष में ले जाए जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध करें। 

आयोग ने अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है, "मतगणना के दिन स्ट्रांगरूम से ईवीएम को काउंटिंग हॉल में ले जाए जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया जाए।" पांच राज्यों-उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 11 मार्च को होगी।

आयोग ने रिटर्निग ऑफिसर की मेज सहित मतगणना की सभी प्रक्रियाओं और गतिविधियों का कवरेज कैमरों के जरिए करने का निर्देश दिया है, ताकि उम्मीदवार और उनके मतगणना एजेंट भी सीसीटीवी पर सारी गतिविधियां देख सकें।

आयोग ने यह निर्देश भी दिया है कि जहां स्ट्रांगरूम और काउंटिंग हॉल के बीच ज्यादा दूरी हो, वहां रास्ते को दोनों तरफ से घेर दिया जाए और पूरी सुरक्षा बीच सभी ईवीएम को काउंटिंग हॉल में ले जाया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत