1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बीए की छात्रा ने पिता पर लगाया रेप का आरोप

बिहार: बीए की छात्रा ने पिता पर लगाया रेप का आरोप

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 09:16 pm IST,  Updated : Nov 17, 2016 09:16 pm IST

बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में बीए की एक छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका यह भी कहना है कि जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करवाया गया।

Representational image | Photo: PTI- India TV Hindi
Representational image | Photo: PTI

सीवान: बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में बीए की एक छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका यह भी कहना है कि जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करवाया गया। पीड़िता ने अपने भाई पर भी छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के मुताबिक, दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक साल तक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि पिछले दिनों भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी तो मां ने उलटे बेटी को ही फटकार लगाई और मुंह बंद रखने को कहा। बार-बार दुष्कर्म के कारण गर्भवती होने के बाद पीड़िता का मैरवा में डॉ. वर्तिका केशरी के पास ले जाकर गर्भपात कराया गया। 

सीवान महिला थाने की प्रभारी पूनम कुमारी ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर बुधवार को इस मामले की एक एफआईआर महिला थाना में दर्ज कर ली गई है। पीड़िता ने अपने पिता योगेंद्र राय, भाई आदित्य और मां को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 16 नवंबर को वह महिला डॉक्टर के पास गर्भपात संबंधी कागजात मांगने गई थी, लेकिन वहां से उसे भगा दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत