1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी के बाद भारी भीड़ का अंदेशा

आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी के बाद भारी भीड़ का अंदेशा

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2016 07:09 am IST,  Updated : Dec 10, 2016 07:09 am IST

बैंक उपभोक्ताओं का शाखओं को एटीएम के बाहर लाइनों में लगना बदस्तूर जा रही है वहीं तीन दिन की छुट्टी से पहले बैंकों को नकद की बड़ी मांग को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद-ए-मिलाद है।

bank- India TV Hindi
bank

नई दिल्ली: बैंक उपभोक्ताओं का शाखओं को एटीएम के बाहर लाइनों में लगना बदस्तूर जा रही है वहीं तीन दिन की छुट्टी से पहले बैंकों को नकद की बड़ी मांग को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। सोमवार को ईद-ए-मिलाद है।

ये भी पढ़े-

बैंकरों को अशांका है कि छुट्टी के बाद जब वे फिर से खुलेंगे तो पैसा निकालने वालों की बहुत भीड़ होगी।

बैंक शाखाओं के बाहर हालात में सुधार नहीं हुआ है क्योंकि नए नोटो के लिए रिकैलिबिरेट करने के बावजूद एटीएम से पर्याप्त नकद नहीं निकल रहा है।

नाम न उजागर करने की शर्त पर बैकरों ने कहा कि आरबीआई और सरकार के आश्वासन के बावजूद उन्हें रोजाना के नकदी निकासी की मांग के दवाब को पूरा करने के लिए करेंसी चेस्ट से पर्याप्त नकदी नहीं मिल रही थी।

निजी क्षेत्र के एक बैंकर ने कहा कि दो लाख से ज्यादा एटीएमों में से तकरीबन 95 प्रतिशत को रिकैलिबिरेट कर दिया गया है लेकिन वहां पर लॉजिस्टिग मसलों की वजह से नकदी की कमी है। एटीएमों में दिन में केवल एक बार ही पैसे भरे जा रहे हैं। अधिक भीड़ होने की वजह से उनमें से ज्यादातर जल्दी खाली हो जाते हैं।

बैंकरों को लग रहा है कि यह स्थिति 10-12 दिन जारी रह सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत