1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: नीतीश की पहल पर पटना में लावारिस गायों के लिए गौशाला

बिहार: नीतीश की पहल पर पटना में लावारिस गायों के लिए गौशाला

 Reported By: IANS
 Published : Jul 19, 2017 02:44 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 02:44 pm IST

पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इस गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ वातावरण में चारे की व्यवस्था होगी तथा उनके इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी।

Nitish-Kumar- India TV Hindi
Nitish-Kumar

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राजधानी पटना में बेसहारा और सड़कों पर लावारिस विचरण करने वाली गायों के लिए गौशाला बनाई गई है, जहां चारा और इलाज की व्यवस्था की गई है। पटना के दीदारगंज स्थित 'श्रीकृष्ण गौशाला' में अब तक 22 गायों को पहुंचाया गया है। नीतीश कुमार ने पिछले दिनों गौरक्षकों को लावारिस गायों की देखभाल करने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा कि था कि जल्द ही पटना में एक गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इस गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ वातावरण में चारे की व्यवस्था होगी तथा उनके इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अब तक यहां 22 गायों को पहुंचाया गया है। यहां 500 गायों के रखने की व्यवस्था की जाएगी और अगर यहां लावारिस गायों की संख्या में वृद्घि होती है तब प्रशासन की योजना फतुहा और बख्तियारपुर में भी गौशाला खोलने की है।

जिलाधिकारी ने पटना नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालक की गाय भी सड़क पर विचरण कर रही है, तो उसे भी सड़क से उठा कर गौशाला तक पहुंचाएं। साथ ही मालिक पर आर्थिक दंड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के सड़क पर पॉलिथिन खाने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। जिलाधिकारी ने स्वयं मंगलवार को इस गौशाला का निरीक्षण किया और कहा कि गायों के रहने के लिए यहां उचित वातावरण मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौशाला की पहल लावारिस गायों को स्वच्छ वातावरण में रखे जाने को लेकर की गई है।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत