1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा: गोपाल राय ने रद्द किया 2 दिन का गोवा दौरा

दिल्ली में बर्ड फ्लू का खतरा: गोपाल राय ने रद्द किया 2 दिन का गोवा दौरा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 24, 2016 08:31 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 08:31 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कल से शुरू होने वाला अपना दो दिवसीय गोवा दौरा रद्द कर दिया है। आप के एक

delhi zoo- India TV Hindi
delhi zoo

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कल से शुरू होने वाला अपना दो दिवसीय गोवा दौरा रद्द कर दिया है।

आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, शहर में बर्ड फ्लू के खतरे के कारण विकास मंत्री ने अपना दो दिवसीय गोवा दौरा रद्द कर दिया है। स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद वह नए कार्यक्रम के अनुसार दौरा करेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता को अपनी पार्टी के प्रचार अभियान के लिए कल गोवा रवाना होना था। राज्य में अगले वर्ष चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 58 पक्षी मृत पाये गये हैं। इनमें से तीन की मौत एच5एन8 एवियन इंफ्लुएंजा से होने की पुष्टि हो चुकी है।

पिछले महीने चिकनगुनिया और डेंगू के मामलों में अचानक आयी तेजी के समय उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अधिकतर मंत्रियों के शहर से बाहर होने के कारण केजरीवाल सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत