1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बने ‘राबड़ी भवन’ के लिए 100 करोड़ रुपये कहां से आए: BJP

दिल्ली में बने ‘राबड़ी भवन’ के लिए 100 करोड़ रुपये कहां से आए: BJP

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 05, 2016 11:15 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 11:18 pm IST

पटना: भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपनी पार्टी के जिला कार्यालय के लिए की गयी जमीन की खरीद पर सवाल उठाए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए उनसे आज पूछा कि पहले उन्हें राजद

lalu yadav- India TV Hindi
lalu yadav

पटना: भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपनी पार्टी के जिला कार्यालय के लिए की गयी जमीन की खरीद पर सवाल उठाए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए उनसे आज पूछा कि पहले उन्हें राजद प्रमुख लालू यादव से पूछना चाहिए कि दिल्ली में बने राबडी भवन के लिए 100 करोड रूपये कहां से आये।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने अपनी पार्टी के जिला कार्यालय के लिए की गयी जमीन की खरीद पर सवाल उठाए जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए उनसे आज पूछा कि पहले उन्हें राजद प्रमुख लालू यादव से पूछना चाहिए कि दिल्ली में बने राबड़ी भवन के लिए 100 करोड कहां से आये।

सुशील ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूछा कि नीतीश कुमार बतायें कि उनके पास पार्टी चलाने के लिए पैसा कहां से आता है? माकपा और बहुजन समाज पार्टी जिनका एक भी विधायक नहीं है और भाकपा जिसके मात्र एक विधायक है पटना में पॉश इलाके में करोडों का पार्टी कार्यालय भवन कैसे बना?

उन्होंने कहा कि क्या यह हकीकत नहीं है कि राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद भाजपा का पटना में अपना प्रदेश मुख्यालय तक नहीं है। भाजपा की ओर से जो भी जमीन की खरीद की गई है उसका नोटबंदी से कोई संबंध नहीं है।

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने भाजपा द्वारा वैध तरीके से जमीन की कीमत और रजिस्टार द्वारा निर्धारित स्टाम्प शुल्क के एक-एक पाई का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आय-व्यय के एक-एक पैसा का हिसाब है और पार्टी की ओर प्रतिवर्ष नियमानुसार आयकर रिटर्न दाखिल किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत