1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP विधानसभा चुनाव: होगा भाजपा और भासपा का गठबंधन

UP विधानसभा चुनाव: होगा भाजपा और भासपा का गठबंधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 12:43 pm IST

भाजपा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए असम की तर्ज पर इस सूबे में भी सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गई है।

Uttar Pradesh poll
- India TV Hindi
Uttar Pradesh poll

बलिया: भाजपा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुए असम की तर्ज पर इस सूबे में भी सामाजिक समीकरणों को साधने में जुट गई है। भाजपा राजभर के मतों को अपने पाले में करने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भासपा के साथ गठबंधन करेगी। भासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निमंत्रण पर उनकी 17 जून को दिल्ली में उनसे बातचीत हुई थी। भाजपा से उनके दल का गठजोड़ तय हो गया है। भाजपा उनके दल को 20 सीट देने पर सहमत हो गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी नौ जुलाई को अति दलित और अति पिछड़े वर्ग की पंचायत होगी जिसमे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी भाग लेंगे। इसी पंचायत में भाजपा और भासपा गठबंधन की औपचारिक घोषणा होगी। राजभर ने बताया कि भारतीय समाज पार्टी जिन 20 सीट पर चुनाव लड़ेगी उन्हें भी चिह्नित कर लिया गया है। इसका खुलासा बाद में एक रणनीति के तहत होगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दल के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर से तालमेल को लेकर रिपोर्ट मांगी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत