जयपुर: जयपुर में पिछले हफ्ते BMW हिट एण्ड रन मामले में बीजेपी विधायक के बेटे सिद्दार्थ महारिया की कुछ ताज़ा तस्वीरें आई जिनमें वह हादसे से पहले एक रेस्तरां में शराब पीते नज़र आ रहा है। इसके पहले CCTV फ़ूटेज सिद्दार्थ रेस्त्रो बार से बाहर निकलता दिख रहा था और फिर कार में ड्राविंग सीट पर बी नज़र आया था। अब जो तस्वीरें आईं हैं उनमें वह बार के अंदर शराब पी रहा है।

एक तस्वीर में सिद्दार्थ को शराब देते हुए देखा जा सकता है। उसके साथ चार लोग हैं। इस बार को ब्लैक आउट कहते हैं और ये उस जगह से काफी करीब है जहां हादसा हुआ था।

आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर में एक विधायक के बेटे की BMW कार ने 3 लोगों को कुचल दिया था। कहा जा रहा है कि बीजेपी एमएलए का बेटा शराब पीकर बारिश में घूमने निकला था और अपनी बीएमडब्ल्यू कार बेतहाशा भगा रहा था। एमएलए के बेटे ने फुल स्पीड कार से पहले एक ऑटो में टक्कर में मारी और फिर बेकाबू कार पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई।
बीएमडबल्यू गाड़ी से ये हादसा जयपुर के सेंट जेवियर्स चौराहे पर रात के 1 बजकर 17 मिनट पर हुआ था। बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मारने के बाद पुलिस की पीसीआर वैन को भी टक्कर मारी। गाड़ी के मालिक बीजेपी के एमएलए नंदकिशोर महारिया हैं और हादसे के वक्त उनका बेटा सिद्धार्थ महारिया गाड़ी चला रहा था। लेकिन अब इस मामले में लीपापोती की कोशिशें शुरु हो गई हैं। सिद्धार्थ महारिया की दलील है कि हादसे के वक्त उसका ड्राइवर कार चला रहा था। सीसीटीवी की फुटेज सामने आने के बाद इतना तो साफ है कि गाड़ी चौराहे पर बेकाबू रफ्तार से चल रही थी।