1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सोमवार से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं

कश्मीर में सोमवार से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 12:13 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 12:13 pm IST

कश्मीर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेने वाले हैं।

board exams to start in kashmir valley- India TV Hindi
board exams to start in kashmir valley

श्रीनगर: कश्मीर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेने वाले हैं। जम्मू एवं कश्मीर के स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीओएसई) के अध्यक्ष जहूर अहमद चट ने आईएएनएस को बताया, "इन परीक्षाओं में एक लाख पांच हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "कक्षा 12वीं की परीक्षा में 45,000 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षाएं सुबह 11 बजे से 484 केंद्रों पर शुरू होंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा में 55,000 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। 10वीं की परीक्षा कल (मंगलवार) को शुरू होगी। साथ ही 98% छात्रों ने एडमिट कार्ड ले लिए हैं।"

घाटी में 9 जुलाई से स्कूल सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद थे। बीओएसई ने माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में 50 फीसदी की कटौती को मंजूरी दी है। इन परीक्षाओं के सफल क्रियान्वय के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

घाटी में पिछले दो महीनों में शरारती तत्वों ने दर्जनभर स्कूल जलाकर खाक कर दिए हैं।

शिक्षा मंत्री नईम अख्ततर को अलगाववादी नेताओं से खासी आलोचना सहनी पड़ी। उन्हें स्कूलों को दोबारा खोलने के लिए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से धमकी भी मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत