1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से झांसी जाने वाली ट्रेन में बम की सूचना, मथुरा में चेकिंग

दिल्ली से झांसी जाने वाली ट्रेन में बम की सूचना, मथुरा में चेकिंग

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2016 06:16 pm IST,  Updated : May 29, 2016 06:22 pm IST

मथुरा: दिल्ली से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस व रेल प्रशासन मथुरा में अपलाइन की सभी गाडि़यों को रोककर बम एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से

mathura- India TV Hindi
mathura

मथुरा: दिल्ली से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस व रेल प्रशासन मथुरा में अपलाइन की सभी गाडि़यों को रोककर बम एवं डॉग स्क्वायड की सहायता से सघन जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकुल द्विवेदी ने बताया कि आगरा कण्ट्रोल रूम को किसी ने मोबाइल फोन से सूचना दी थी कि दिल्ली से झांसी जाने वाली गाड़ी में बम रखा है। इस सूचना पर हड़कम्प मच गया। आगरा कण्ट्रोल ने मथुरा को सूचना दी गई। जिसपर जिला प्रशासन व राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल सहित रेलवे स्टाफ भी सक्रिय हो गया।

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आर के सक्सेना का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम होने के कारण आगरा मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मथुरा में ही मौजूद थे। इसलिए वे सभी भी गाडि़यों की चेकिंग में जुट गए। द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सूचना देने वाले फोन का नंबर आगरा के किसी ब्रम्हदेव गुप्ता के पहचान पत्र पर लिया गया है। इसलिए पुलिस उससे पूता कर रही है।

उन्होंने बताया कि कई गाडि़यों में चेकिंग की जा चुकी है। लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ऐसा लगता है कि यह किसी की शरारत थी किंतु फिलहाल, गाडि़यों की चेकिंग लगातार जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत