1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: चेहल्लुम के जुलूस में छज्जा गिरा, 3 की मौत, 25 घायल

VIDEO: चेहल्लुम के जुलूस में छज्जा गिरा, 3 की मौत, 25 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 24, 2016 01:35 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 01:35 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मकान का छज्जा ढहने से चेहल्लुम का जुलूस देख रहे 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई तथा करीब 25 अन्य जख्मी हो गए।

Screen Grab- India TV Hindi
Screen Grab

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मकान का छज्जा ढहने से चेहल्लुम का जुलूस देख रहे 3 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई तथा करीब 25 अन्य जख्मी हो गए। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के बैरमनगर गांव में कल चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिये मकानों की तों और ज्जों पर भीड़ जुटी थी। इस बीच, अचानक एक मकान का ज्जा ढह गया। इस हादसे में चोट लगने और मलबे में दबने से जाकिर (25) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल तसलीम (20) और सरदार अहमद (40) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 25 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार को गम्भीर हालत में लखन रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत