1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF ने सरक्रीक इलाके से पाक के 9 मछुआरों को पकड़ा

BSF ने सरक्रीक इलाके से पाक के 9 मछुआरों को पकड़ा

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2016 04:48 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 04:48 pm IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान के समुद्री सीमा के निकट गुजरात के भुज जिले से सटे सर क्रीक इलाके में एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी, जिस पर नौ लोग सवार थे।

BSF water petrolling- India TV Hindi
BSF water petrolling

भुज(गुजरात)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान के समुद्री सीमा के निकट गुजरात के भुज जिले से सटे सर क्रीक इलाके में एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी, जिस पर नौ लोग सवार थे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सर क्रीक इलाके के निकट हमारे गश्ती दल ने सुबह आठ-नौ लोगों को ले जा रही एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ लिया।"

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

अधिकारी ने कहा, "पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ के लिए एक टीम भेज दी गई है। हमने बोट से केवल मछलियां और मछली पकड़ने के उपकरण जब्त किए हैं, लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं कि ये लोग पाकिस्तान के लिए खुफियागिरी करते हैं।"

इंडियन कोस्ट गार्ड ने गत दो अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर के निकट समुद्र में एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत