मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज सुबह क़रीब 3 बजे पनवेल के पास जब एक लग्जरी बस ने एक स्विफ्ट डिजायर और इनोवा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस 20 फीट गहरे गड्ढे जा गिरी। मरने वालों में एक छह महीने का बच्चा, 10 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। घायलों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल स्विफ्ट डिजायर का टायर पंक्चर हो गया था और उसे बदलने के लिए इनोवा का ड्राइवर मदद कर रहा था तभी सतारा से आ रही लग्जरी बस ने दोनों गाड़ियों में पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों में से 12 लग्जरी बस के यात्री हैं।

major accident on mumbai-pune expressway.