1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया CAA के समर्थन में नारा

मध्य प्रदेश में दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया CAA के समर्थन में नारा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2020 03:31 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 03:36 pm IST

मध्यप्रदेश में एक दूल्हे ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में नारा छपवाया है। दूल्हे प्रभात गढ़वाल का विवाह 18 जनवरी शनिवार की शाम को हो रहा है।

CAA News- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर छापा CAA के समर्थन में नारा Image Source : ANI

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश में एक दूल्हे ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में नारा छपवाया है। दूल्हे प्रभात गढ़वाल का विवाह 18 जनवरी शनिवार की शाम को हो रहा है। जिले के करेली कस्बे के निवासी प्रभात ने कहा कि सीएए के विरोध के दौरान देश में हुई हिंसा को लेकर वह परेशान है इसलिये उसने इस तरह से इसके समर्थन में आने का निर्णय लिया।

दूल्हे ने कहा कि उसने शादी के कार्ड पर नारा छापा है, ‘‘आई सर्पोट सीएए’’ क्योंकि वह मानता है कि लोगों को संवैधानिक कानून के प्रति विश्वास और निष्ठा होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि सीएए के वास्तविक तथ्यों के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करनी होगी। प्रभात ने कहा कि शादी के कार्ड में इस नारे को पढ़ने के बाद जो भी उससे इस बारे में बात करेगा, वह उसकी गलत धारणा को दूर करने के लिये सीएए के तथ्यों की व्याख्या करेंगे। उन्होंने बताया कि शादी के कार्ड पर सीएए के समर्थन में नारे को छापने का निर्णय उसका अपना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत