1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: चुनाव हारने वाले उम्मीदवार भी बनेंगे मंत्री

पश्चिम बंगाल: चुनाव हारने वाले उम्मीदवार भी बनेंगे मंत्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2016 10:52 pm IST,  Updated : May 30, 2016 10:52 pm IST

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने वाले चार मंत्रियों को राज्य सरकार मंत्री का दर्जा देकर उन्हें अपने पूर्व के विभागों में लाएगी।

West Bengal- India TV Hindi
West Bengal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने वाले चार मंत्रियों को राज्य सरकार मंत्री का दर्जा देकर उन्हें अपने पूर्व के विभागों में लाएगी। अधिकारियों ने बताया कि विभागों में उनके अनुभव और काबिलियत को देखते हुए उसका इस्तेमाल करने के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री मनीष गुप्ता को कैबिनेट मंत्री के दर्जे में बिजली और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया जा रहा है।

बिजली एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा विभागों में समन्वय और तालमेल के लिए गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी और राज्य बिजली उपक्रमों के सीएमडी इसके सदस्य होंगे। स्वास्थ्य, कानून एवं न्यायपालिका मामलों की पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल चिकित्सा सेवा निगम में राज्य मंत्री के रैंक में अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री शंकर चक्रवर्ती राज्य के तीन पीएसयू -मकिंतोष बर्न, वेस्टिंगहाउस साक्सबे फार्मर लिमिटेड और ब्रिटानिया इंजीनियरिंग के चैयरमेन होंगे। उनका दर्जा कैबिनेट मंत्री का होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री उपेंद्रनाथ बिस्वास को विभाग के अंतर्गत दो निगमों में चैयरमेन के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत