1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधायक खरीद-फरोख्त मामला: हरीश रावत से CBI पूछताछ जारी

विधायक खरीद-फरोख्त मामला: हरीश रावत से CBI पूछताछ जारी

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2016 01:34 pm IST,  Updated : May 24, 2016 01:34 pm IST

CBI आज मुख्यमंत्री हरीश रावत से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में उनकी कथित संलिप्तता के सिलसिले में पूछताछ कर रही है।

harish rawat- India TV Hindi
harish rawat

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज मुख्यमंत्री हरीश रावत से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में उनकी कथित संलिप्तता के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी ने यह कदम 'स्टिंग' वीडियो में कथित तौर पर रावत के राज्य विधानसभा में विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए रिश्वत देते नजर आने पर उठाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि रावत सुबह करीब 11:15 बजे यहां CBI कार्यालय पहुंचे और थोड़ी देर बाद उनसे पूछताछ शुरू हो गई।

'स्टिंग ऑपरेशन' वीडियो में रावत उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए बागी कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त करते दिखाई दे रहे हैं। यह स्टिंग वीडियो नोएडा के एक निजी टेलीविजन चैनल 'समाचार प्लस' ने फिल्माया था। कांग्रेस के नौ बागी विधायकों ने ही 26 मार्च को रावत सरकार के खिलाफ यह वीडियो जारी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत