1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘आप’ की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई की दिल्ली सचिवालय में छापेमारी

‘आप’ की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई की दिल्ली सचिवालय में छापेमारी

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2017 02:41 pm IST,  Updated : May 04, 2017 02:41 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के अस्पतालों में सुरक्षा पर 10 करोड़ रुपये के खर्च में कथित धांधलियों को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय सहित छह स्थानों पर छापेमारी की। धांधलियों का आरोप पूर्व स्वास्थ्य सचिव तरुण सीम पर है

CBI- India TV Hindi
CBI

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के अस्पतालों में सुरक्षा पर 10 करोड़ रुपये के खर्च में कथित धांधलियों को लेकर गुरुवार को दिल्ली सचिवालय सहित छह स्थानों पर छापेमारी की। धांधलियों का आरोप पूर्व स्वास्थ्य सचिव तरुण सीम पर है, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम ने तीन सुरक्षा एजेंसियों को ठेका देने से संबंधित दस्तावेजों के लिए सीम के कार्यालय तथा आवास पर छापा मारा। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

अधिकारी ने बताया, "दिल्ली सरकार के 10 करोड़ रुपये के दुरुपयोग के आरोपों की जांच को लेकर छापेमारी की गई।" अधिकारी के अनुसार, सीबीआई ने सीम और तीन सुरक्षा कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीम दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के भी करीबी माने जाते हैं।

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी सीम को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया था, लेकिन तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग ने सरकार के इस फैसले को इस आधार पर पलट दिया था कि सरकार के सचिव के तौर पर केवल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ही सेवा दे सकते हैं।

सीम को बाद में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक पद पर नियुक्त किया था। अधिकारी ने कहा, "दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आपातकालीन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए तीन निजी एजेंसियों को ठेका देने के क्रम में धांधलियां की गईं।"

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत