1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीबीआई कपिल मिश्रा की शिकायत की जांच करेगी

सीबीआई कपिल मिश्रा की शिकायत की जांच करेगी

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2017 10:49 pm IST,  Updated : May 09, 2017 10:49 pm IST

सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई तीन शिकायतों का परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा।

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra Image Source : PTI

नई दिल्ली: सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई तीन शिकायतों का परीक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सीबीआई के प्रवक्ता आर.के. गौर ने कहा, "सीबीआई को कपिल मिश्रा से अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के अन्य लोगों के खिलाफ रिश्वतखोरी और अनियमितता से संबंधित तीन शिकायतें प्राप्त हुई हैं।"

मिश्रा मंगलवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय पहुंचे और केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेताओं के खिलाफ अवैध धन का इस्तेमाल करने संबंधित तीन शिकायतें दर्ज कराईं। मिश्रा ने सीबीआई को सबूत के तौर पर तीन सीलबंद लिफाफे सौंपे।

उन्होंने आप नेताओं के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन लिए गए और एमसीडी चुनाव के दौरान पार्टी ने टिकट बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत