1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के नाम में हुआ बदलाव

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के नाम में हुआ बदलाव

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2016 08:57 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 08:57 pm IST

कोच्चि: केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर अब सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी मंदिर के नाम से जाना जाएगा। देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस मंदिर में आते हैं। (देश-विदेश की

sabarimala temple- India TV Hindi
sabarimala temple

कोच्चि: केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर अब सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी मंदिर के नाम से जाना जाएगा। देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस मंदिर में आते हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अपने महत्वपूर्ण फैसले में पवित्र मंदिर का प्रशासन संभालने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड ने मंदिर का नाम बदलकर सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी करने से जुड़ा आदेश जारी किया है।

आधिकारिक दस्तावेजों में पथानामथिट्टा जिले के घने जंगलों में स्थित भगवान अयप्पा को समर्पित यह मंदिर सबरीमाला श्री धर्म सस्था मंदिर के नाम से जाना जाता है।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के नाम में बदलाव का फैसला 5 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक में लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत