श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच एक कॉलेज के पास झड़प शुरू हो गयी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक झड़प उस वक्त शुरु हुई जब छात्रों का एक समूह लाल चौक के निकट मौलाना आजाद मार्ग पर श्री प्रताप कॉलेज के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटे और सुरक्षाबलों पर पथराव करने लगे, इससे दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गयी, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की, अधिकारी के अनुसार, अंतिम खबर आने तक झड़प जारी थी।
छात्रों के समूहों ने यहां दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में डिग्री कॉलेज के ‘छात्रों पर क्रूरता' के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। पुलवामा में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में कई घायल हो गये थे।कश्मीर में आय दिन कोई ना कोई दंगा होता रहता हैं गौरतलब हैं कि कुछ दिन पहले कश्मीरी के बुडगाम जिले में उपचुनावों के दौरान पोलिंग स्टेशन और मतदान कर्मचारियों पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था। इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने गोली चलाई जिसमें छह लोग मारे गए थे।
बता दें कि जम्मू कश्मीर उन 9 राज्यों में से एक है जहां रविवार 9 अप्रैल को विधानसभा और संसदीय सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे कश्मीर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीनगर की संसदीय सीट के लिए मतदान हुए थे।