1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटी की दाखिला प्रक्रिया बेतुकी: केजरीवाल

दिल्ली यूनिवर्सिटी की दाखिला प्रक्रिया बेतुकी: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2016 08:41 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 08:44 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले की प्रक्रिया को 'बेतुकी' करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए न तो स्थानीय विद्यार्थियों

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में दाखिले की प्रक्रिया को 'बेतुकी' करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए न तो स्थानीय विद्यार्थियों का कोटा तय है और न ही प्रवेश परीक्षा होती है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया सबसे बेतुकी है। न तो उन्होंने स्थानीय विद्यार्थियों के लिए कोटा निर्धारित कर रखा है, न ही अंकों का सामान्यीकरण अपनाया है और न ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।" डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को लिखे विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव की मांग वाले पत्र के बाद केजरीवाल ने यह टिप्पणी की है।

सिसोदिया ने 2 जुलाई को स्मृति ईरानी को भेजी चिट्ठी में दिल्ली विश्वविद्यालय के उन महाविद्यालयों में जो पूरी तरह दिल्ली सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं, स्थानीय विद्यार्थियों के लिए पांच प्रतिशत कोटा अंक निर्धारित करने की मांग की थी।

इसके अलावा सिसोदिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाए जाने की भी मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत