1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में सरकारी आवासीय स्कूलों, हॉस्टलों का पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश

कर्नाटक में सरकारी आवासीय स्कूलों, हॉस्टलों का पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 02:03 pm IST

कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर किसी भी संकट से निपटने की तैयारी के तौर पर कर्नाटक सरकार ने जिला प्रशासनों को सामाजिक कल्याण विभाग के तहत आने वाले आवासीय स्कूलों और हॉस्टलों को पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहा है।

कर्नाटक में सरकारी आवासीय स्कूलों, हॉस्टलों का पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश- India TV Hindi
कर्नाटक में सरकारी आवासीय स्कूलों, हॉस्टलों का पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश

बेंगलुरु: कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर किसी भी संकट से निपटने की तैयारी के तौर पर कर्नाटक सरकार ने जिला प्रशासनों को सामाजिक कल्याण विभाग के तहत आने वाले आवासीय स्कूलों और हॉस्टलों को पृथक केंद्र के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कहा है। उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल ने एक बयान में कहा, ‘जरूरत पड़ने पर इन आवासीय स्कूलों और हॉस्टलों को जिला प्रशासन बिना किसी अतिरिक्त लागत के पृथक केंद्र में बदल सकता है।’ 

Related Stories

भारत के किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज, देखिए पूरी लिस्ट

कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 55 मामले दर्ज किए गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सामाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री करजोल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश के चलते आवासीय स्कूलों और हॉस्टलों में कोई छात्र नहीं रह रहा है तथा इनका पृथक केंद्र के मकसद से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

मंत्री ने कहा कि जिले और तालुकों में सभी आवासीय स्कूलों और हॉस्टलों में काफी जगह है और कमरे, रसोई, शौचालय, बाथरूम, पुस्तकालय जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि ये ज्यादातर घनी आबादी वाले इलाकों से दूर बने हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत